ETV Bharat / state

झरिया विधायक रागिनी सिंह का सांसद पर तंज, कहा- चुनाव में कुछ लोगों को लगी मिर्ची, बुरा न मानो होली है

नगर निगम चुनाव के बाद भी धनबाद में नेता एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं. इसमें रागिनी सिंह का नाम भी शामिल है.

JHARIA MLA RAGINI SINGH
झरिया विधायक रागिनी सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 3, 2026 at 6:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: नरेंद्र निषाद

धनबाद: नगर निगम चुनाव के बाद भी सियासी तापमान कम होता नजर नहीं आ रहा है. चुनावी मुकाबले के दौरान शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है. धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो और झरिया के पूर्व विधायक से मेयर बने संजीव सिंह के बीच बयानबाजी लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं. यह सियासी तकरार मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खुलकर सामने आ रही है.

सांसद समर्थकों द्वारा मेयर संजीव सिंह पर लगातार कटाक्ष किए जा रहे हैं. इसी बीच झरिया विधायक रागिनी सिंह ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह के मैदान में उतरने और जीत दर्ज करने से कई लोगों को मिर्ची लग गई है.

झरिया विधायक रागिनी सिंह का बयान (ETV Bharat)



नगर निगम चुनाव में भाजपा ने संजीव कुमार को अधिकृत उम्मीदवार बनाया था, जबकि संजीव सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी थी. चुनाव प्रचार के दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने संजीव सिंह पर तीखे हमले किए थे. इसके जवाब में संजीव सिंह ने उन्हें ब्लड प्रेशर जांच कराने की सलाह दी थी. चुनाव नतीजे आने के बाद एक कार्यक्रम में सांसद का बीपी चेक कराने का वीडियो भी सामने आया, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज रहीं.

मेयर घोषित होने के बाद भी सोशल मीडिया पर बयानबाजी

इसी कड़ी में विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “हम धनबाद की जनता और सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हैं। हम हमेशा संयमित भाषा में अपनी बात रखते हैं. लेकिन इस चुनाव में संजीव सिंह के उतरने और जीतने से कई लोगों को मिर्ची लगी है. बुरा न मानो, होली है.”

ये भी पढ़ें:

सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद होली मिलन, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

धनबाद मेयर प्रत्याशी की हार पर भाजपा में मंथन तेज, विधायक बोले- बैलेट पेपर और भ्रम बनी हार की वजह