ETV Bharat / state

यूपी पुलिस की बड़ी उपलब्धि; झांसी के सदर बाजार और हरदोई जीआरपी थाने को मिला ISO सर्टिफिकेट, बेहतर पुलिसिंग पर लगी मुहर

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि दो थानों झांसी के सदर बाजार और हरदोई के जीआरपी थाने को अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन (ISO) सर्टिफिकेट मिला है.

Photo Credit: UP Police Media Cell
ISO सर्टिफिकेट के साथ डीजीपी राजीव कृष्ण (Photo Credit: UP Police Media Cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 5:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में योगी सरकार को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रदेश के दो थानों झांसी के सदर बाजार और हरदोई के जीआरपी थाने को अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन (ISO) ने प्रमाणित किया है.

यूपी पुलिस में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड: यह प्रमाण-पत्र थानों में बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, समयबद्ध जनसुनवाई और पुलिसकर्मियों के अनुशासित और संवेदनशील व्यवहार पर वैश्विक मुहर है. इस उपलब्धि के बाद यूपी पुलिस अब वैश्विक मानकों के साथ जनता की सेवा के लिए नई ऊर्जा के साथ तैयार है.

Photo Credit: UP Police Media Cell
झांसी सदर बाजार थाने को ISO सर्टिफिकेट मिला. (Photo Credit: UP Police Media Cell)

इन थानों ने मारी बाजी: ​DGP राजीव कृष्ण के कुशल नेतृत्व और मॉनिटरिंग के चलते इन दो थानों को यह सर्टिफिकेट मिला है. थाना सदर बाजार जनपद झांसी रिकॉर्ड प्रबंधन और समयबद्ध जनसुनवाई के लिए सम्मान मिला है. हरदोई के जीआरपी थाने को यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासित सेवा प्रदान करने के लिए सम्मान मिला है.

क्या है ISO प्रमाण-पत्र और यह क्यों मिलता है: ​ISO सर्टिफिकेट मिलना इस बात का प्रमाण है कि इन थानों ने पुलिसिंग के वैश्विक मानकों को पूरा किया है. इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु देखे जाते हैं.

  • फाइलों और केस डायरी को रखने का आधुनिक तरीका.
  • फरियादियों की समस्याओं का निश्चित समय के भीतर समाधान.
  • जनता के प्रति पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली.
  • थाने का वातावरण, साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों का व्यवहार.

DGP ने दी बधाई: ​इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने दोनों थानों की पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि भविष्य में अन्य थानों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और पुलिसकर्मी इसी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना, जांच के बाद कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नहीं हुआ बरामद