ETV Bharat / state

रिमांड के दौरान सपा के पूर्व विधायक के घर से 15 हजार रुपये बरामद, पुलिस एक्शन पर उठ रहे ये सवाल

झांसी गरौठा विधानसभा क्षेत्र से रह चुके विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है.

पुलिस रिमांड के दौरान आवास पर पहुंचे पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव.
पुलिस रिमांड के दौरान आवास पर पहुंचे पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 8:28 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

झांसी : डकैती और रंगदारी के मामले में आरोपी गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने सोमवार को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर तफ्तीश की और 15 हजार रुपये बरामद किए. रिमांड के दौरान पुलिस पर घर में लगे सीसीटीवी तोड़ने, परिजनों व पड़ोसियों के साथ मारपीट के आरोप भी लगे. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण यादव को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया.

सपा के पूर्व विधायक के घर पहुंची पुलिस टीम.
सपा के पूर्व विधायक के घर पहुंची पुलिस टीम. (Photo Credit : ETV Bharat)

बता दें, लूट और रंगदारी के आरोप में जेल में निरुद्ध सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने बीते साल 18 दिसंबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. इस मामले में पुलिस रिमांड स्वीकृत की गई थी. सोमवार सुबह 10 पुलिस टीम पूर्व विधायक को जेल से पैतृक गांव बुढ़ावली लेकर पहुंची. जहां दो बार की जोरजमाईश के बाद पुलिस ने उनके आवास से 15 हजार रुपये बरामद किए. इस प्रक्रिया को लेकर पुलिस टीम पर गंभीर आरोप भी लगे.



रिमांड प्रक्रिया की घटनाक्रम : पुलिस टीम पूर्व विधायक को सोमवार को सुबह 10.30 बजे झांसी जेल से मोठ थाने लेकर पहुंची. जहां से पूर्व विधायक को उनके पुस्तैनी आवास पर ले जाया गया. जहां पुलिस टीम 2 मिनट 38 सेकंड रुकने के बाद लौट गई. इसके बाद लगभग 45 मिनट बाद दोबारा पहुंची और छानबीन कर 15 हजार रुपये की बरामदगी की पुष्टि की. हालांकि आरोप लगाया जा रहा है कि घर में सीसीटीवी लगे होने के कारण पुलिस टीम पहली बार लौट गई थी. इसके बाद दोबारा पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने परिजनों और पड़ोसियों को घरों में कैद कर दिया. इसके अलावा आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए. इसके बाद रुपयों की बरामदगी की कार्रवाई की.

झांसी मोठ सीओ अजय कुमार श्रोतिय ने बताया कि कोर्ट की 8 घंटे के रिमांड पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को सोमवार सुबह 10 बजे झांसी जेल से मौका मुआयना और लूट की रकम बरामदगी के लिए लाया गया था. कार्रवाई के दौरान 15 हजार रुपये की बरामदगी की गई है. पूर्व विधायक के आवास पर दो बार पुलिस के पहुंचने के सवाल पर कहा कि पहली बार में पूर्व विधायक झूठ बोल गए थे. इसके चलते दूसरी बार सही बोलने पर रुपयों की बरामदगी के लिए एक्शन लिया गया था.

यह भी पढ़ें : झांसी के पूर्व SP विधायक के जेल जाने पर अखिलेश यादव बोले, कुछ रुपए की लूट दिखाकर...

यह भी पढ़ें : मऊ के सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन; गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और सपा के कई विधायक व पूर्व मंत्री अंतिम दर्शन करने पहुंचे