ETV Bharat / state

पाकुड़ में दिन-दहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की. पुलिस जांच कर रही है.

Jewelry shop robbed in Amrapara Pakur
ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 2, 2026 at 8:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बदमाशों ने दिन-दहाड़े लूट की और फिर मौके से फरार हो गए. वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, दुकानदार और आस-पास के लोगों से पूछताछ की और CCTV फुटेज की जांच की.

जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद अपराधी अमरापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में घुस गए और दुकानदार और स्टाफ को डराने-धमकाने लगे. फिर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर ले गए. दिन-दहाड़े हुई इस लूट की घटना से अमरापाड़ा बाजार के व्यापारियों में डर का माहौल है.

दिन-दहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट (Etv Bharat)

दुकान से कितने सोने-चांदी के गहने चोरी हुए हैं, दुकानदार उसका आकलन कर रहा है. वहीं, पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस की एक टीम दुकान के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ विजय कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना भी किया. वहीं एसपी अनुदीप सिंह भी अमड़ापाड़ा प्रखंड पहुंचे और घटनास्थल की जांच करते हुए दुकानदार से पूछताछ की.

एसपी ने बताया कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गई हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए तेजी से काम कर रही है.

यह भी पढ़ें:

एक रात, तीन वारदात और दहशत, रांची पुलिस ने ऐसे खोला अपराध का राज!

सामने आते ही लोग खुद निकाल कर दे देते हैं अपने पैसे-गहने, बाद में होता है लुटने का अहसास

कोडरमा पुलिस के हत्थे चढ़े चार बदमाश, बैंक लूट की बना रहे थे योजना