ETV Bharat / state

बीमारी का इलाज करने गए वेल्लोर, चोर उड़ा ले गए जेवरात समेत अन्य सामान, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो में बंद घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस जांच में जुटी है.

JEWELLERY STOLEN IN BOKARO
बक्सा तोड़ चोर ने उड़ा ले गया सामान (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 15, 2026 at 2:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. गांधाजोड़ निवासी विजय कुमार मिश्रा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. विजय कुमार पिछले तीन महीने से इलाज के लिए वेल्लोर में हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. चीरा चास थाना प्रभारी रवि झा ने कहा कि परिजनों के द्वारा सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

परिजन ने दी जानकारी

विजय कुमार मिश्रा इलाज के सिलसिले में पिछले तीन महीने से वेल्लोर गए हुए हैं. इसी दौरान 14 जून की रात चोरों ने उनके बंद पड़े घर पर धावा बोल दिया. सुबह जब उनके छोटे भाई शिव नारायण मिश्रा घर के पास पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला. उन्होंने कहा कि उनका भाई कैंसर की इलाज के लिए लगभग 3 महीने से बाहर है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर के पीछे सुनसान स्थान पर जाकर छानबीन की.

जानकारी देते परिजन (ईटीवी भारत)

जेवरात समेत टीवी, इन्वर्टर भी साथ ले गए चोर

घर के अलमीरा सहित अन्य जगहों का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर में रखे सोना-चांदी के जेवरात टीवी इन्वर्टर सहित कई कीमती सामानों को चुरा लिया. परिवार वालों की माने तो चोरी 7 से 8 लाख की हुई है. शिव नारायण को पहले लगा कि परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे होंगे. लेकिन अंदर जाने पर घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: रांची में जेवर दुकान में बड़ी चोरी, 65 लाख के गहने ले उड़े कार सवार

13 बार जेल गया फिर भी नहीं सुधरा, तीन राज्यों की पुलिस है इस शख्स से परेशान, रांची में ऐसे हुई गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल का अलाउद्दीन झारखंड में देता था चोरी की वारदात को अंजाम, ऐसे पकड़ा गया शातिर आरोपी