ETV Bharat / state

देवघर में एक ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट, दुकानदार को दी गई जान से मारने की धमकी

देवघर में एक ज्वेलरी दुकान में लाखों की लूट हुई है. अपराधियों ने दुकानदार को जान से मारने की भी धमकी दी है.

jewellery-shop-robbed-of-lakhs-rupees-in-deoghar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 12, 2026 at 12:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: जिले में एक तरफ पुलिस अपराध नियंत्रण करने के लिए लगातार गस्ती बढ़ा रही है, फिर भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. सोमवार देर रात अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दिया है. मोहनपुर थाना इलाके के घोरमाड़ा के पास एक ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की और दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के करीब 8:30 बजे चार की संख्या में बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे. इसके बाद बंदूक की नोक पर दुकान से लाखों के सोना, ढाई किलो चांदी और करीब बीस हजार रुपए लूट लिए. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए. अपराधियों ने जाते-जाते धमकी भी दी कि यदि कोई उनकी पहचान बताने की कोशिश की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.

मामले की जानकारी देते संवाददाता (Etv Bharat)

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने बताया कि चार की संख्या में अपराधी दुकान पर पहुंचे थे. दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं रहने के कारण अपराधियों की पहचान नहीं हो पा रही है, लेकिन पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द से जल्द इस लूट कांड का खुलासा कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार से लूट, बाइक की डिक्की से उड़ाए 25 लाख के गहने

जमीन कारोबारी से लूट मामले में सात गिरफ्तार, लूटी गयी राइफल भी बरामद

हजारीबाग में सबसे बड़ी बैंक डकैती का खुलासा, 1 किलो सोना और 20 लाख नगद के साथ तीन गिरफ्तार