ETV Bharat / state

बालोद में प्राइवेट बैंक मैनेजर के घर से कीमती जेवरात और कैश चोरी, बिजली का तार काटकर अंदर घुसे चोर

बालोद में शादी के सीजन में सूने मकानों को निशाना बनाया जा रहा है. चोरी की घटनाएं बढ़ गई है.

Theft in Balod
बालोद चोरी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 16, 2026 at 10:18 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद: बालोद जिले में सूने घर का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घरों में धावा बोल रहे हैं. चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान चोर बिजली भी काट दे रहे हैं ताकि पुलिस को किसी तरह का सुराग ना मिले. रविवार को गुरुर में निजी बैंक मैनेजर के घर चोरी की घटना की जानकारी बालोद पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

शादी में बिलासपुर गया था परिवार

पूरा मामला ब्लॉक मुख्यालय गुरुर मे जोगिया तालाब के पास का है. रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा बिलासपुर निवासी उत्तरा पटेल ने पुलिस को बताया है कि वह शेयर माइक्रो फाइनेंस बैंक गुरूर का मैनेजर है. 5 मार्च को वह अपने घर नवापारा बिलासपुर चला गया था. 11 मार्च को दोपहर 12 बजे घर मालकीन पिन्की रानी चन्द्राकर ने फोन करके बताया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है. घर मालकिन ने चोरी की आशंका जताई.

Theft in Balod
शादी में गए थे घरवाले (ETV Bharat Chhattisgarh)

सोने का हार और चांदी के जेवर, कैश चोरी

घटना की सूचना मिलने पर बैंक मैनेजर पत्नी निर्मला पटेल के साथ गुरूर पहुंचा. मौके पर देखा तो मेन डोर और अंदर कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था. अंदर कमरे में जाकर देखने पर आलमारी का हैंडल लॉक टूटा हुआ था. आलमारी में 3 तोला सोने का हार, 25 तोला चांदी की पायल, 3 सोने का लॉकेट गायब था. आलमारी में कुछ कैश भी रखा था, उसे भी चोर लेकर फरार हो चुके थे.

Theft in Balod
बिजली कनेक्शन काटकर मकान में घुसे चोर (ETV Bharat Chhattisgarh)

बालोद पुलिस चोरों की कर रही तलाश

5 मार्च से 11 मार्च के बीच चोरी होने की आशंका है. चोरी के पहले अज्ञात आरोपियों ने बिजली मीटर का कनेक्शन भी काट दिया था, जिसके चलते आसपास सीसीटीवी होने के बावजूद कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिला. पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के फैसले पर भड़के कोरिया कॉलरी वासी, एसईसीएल के खिलाफ काटा बवाल
बालोद क्राइम: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अरेस्ट, पार्षद पर हमला के 3 आरोपी दुर्ग और धमतरी से दबोचे
सड़क हादसे में बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की मौत