ETV Bharat / state

जेईई मेन में गिरिडीह के छात्र नमन जालान ने सफलता का लहराया परचम, हासिल किया 99 पर्सेंटाइल से अधिक

गिरिडीह के छात्र नमन जालान ने जेईई मेन की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है.

JEE Main Result 2026
अपने परिवार के बीच छात्र नमन जालान. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 18, 2026 at 8:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: जेईई मेन 2026 की परीक्षा में गिरिडीह के रहने वाले छात्र नमन जालान ने परचम लहराया है. नमन को 99.49 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं. नमन की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. साथ ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है.

शिक्षकों और परिजनों को दिया सफलता का श्रेय

छात्र नमन जालान ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत, शिक्षकों और परिजनों को दिया है. नमन ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा जो भी वर्क दिया जाता था उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करता था. नमन ने बताया कि आगे की पढ़ाई कर वह सीएस बनना चाहता है. नमन ने कोटा में रहकर जेईई मेन की तैयारी की थी.

छात्र नमन जालान और परिजनों का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

बेटे की सफलता पर मां ने जाहिर की खुशी

इधर, सफलता हासिल करने वाले छात्र नमन जालान की मां निशा जालान ने अपने बेटे की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि भगवान की कृपा, बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और अपनी मेहनत के बदौलत नमन ने सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा आगे की पढ़ाई कर जीवन में बेहतर करे बस यही उनकी इच्छा है. उन्होंने कहा कि नमन पर किसी तरह का दबाव नहीं है. वह जिस क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है, जा सकता है.

परिवार में हर्ष का माहौल

वहीं पिता पंकज जालान, दादा लड्डू गोपाल जालान सहित अन्य ने नमन की सफलता पर खुशी जताई है. इधर, सफलता हासिल करने पर परिजनों ने नमन को मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें-

JEE Main 2026 में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का जलवा, 35 छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया झारखंड का मान

खूंटी में छात्राओं ने क्रैक किया जेईई और नीट की परीक्षा, पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में फीस बनी बाधक

खूंटी में 12 बच्चियों ने क्वालिफाई किया नीट, अच्छे प्रदर्शन से झारखंड का नाम हुआ रोशन