ETV Bharat / state

JEE Main Result 2026: बिहार के शुभम कुमार को मिला 100 पर्सेंटाइल, बने स्टेट टॉपर

शुभम कुमार बिहार के गौरव बने हैं. जेईई मेन 2026 सेशन-1 में उन्हें 100 पर्सेंटाइल हासिल हुआ है. आगे पढ़ें पूरी खबर

JEE MAIN RESULT 2026
शुभम कुमार को 100 पर्सेंटाइल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 16, 2026 at 8:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : जेईई-मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी हो गया है. कुल 12 छात्रों को हंड्रेड परसेंटाइल हासिल हुआ है. जिसमें बिहार के छात्र शुभम कुमार ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. इसके साथ ही शुभम स्टेट के टॉपर बने हैं.

इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए इस परीक्षा में शामिल होकर क्वालीफाई करना जरूरी है. मेंस के क्वालिफाइड छात्र एडवांस में बैठेंगे और एडवांस के क्वालिफिकेशन के माध्यम से ही आईआईटी जैसे संस्थान में दाखिला मिलता है.

जेईई मेन एग्जाम के नतीजे: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 का परिणाम आज 16 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया. इससे पहले फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी थी. जनवरी सत्र में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और पर्सेंटाइल देख सकते हैं.

12 अभ्यर्थियों ने हासिल किया 100 एनटीए: स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का कुल स्कोर, विषयवार पर्सेंटाइल, ओवरऑल एनटीए स्कोर, जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस और कटऑफ से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई गई है. इस बार पेपर-1 (बीई/बीटेक) में कुल 12 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर यानी परफेक्ट पर्सेंटाइल हासिल किया है.

शुभम कुमार को 100 पर्सेंटाइल: सूची में पहला स्थान दिल्ली (एनसीटी) के श्रेयस मिश्रा का है, जबकि दूसरे स्थान पर नरेंद्रबाबू गारी माहित और तीसरे स्थान पर बिहार के शुभम कुमार का नाम दर्ज है. बिहार से 100 पर्सेंटाइल पाने वाले शुभम राज्य के एकमात्र छात्र हैं, जिससे उन्हें स्टेट टॉपर का दर्जा मिला है. 100 पर्सेंटाइल लाने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड के लिए बेहतर स्थिति में माना जाता है और वे आईआईटी में प्रवेश की दौड़ में मजबूत दावेदार बन जाते हैं.

1304653 परीक्षार्थी हुए थे शामिल: परीक्षा के आंकड़ों की बात करें तो जेईई मेन 2026 के सेशन-1 के लिए कुल 1355293 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें विदेशों में स्थित परीक्षा केंद्रों के छात्र भी शामिल थे. इनमें से 1304653 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. इस प्रकार उपस्थिति दर 96.26 प्रतिशत रही, जो परीक्षा में छात्रों की गंभीरता और प्रतिस्पर्धा के स्तर को दर्शाती है. परिणाम के साथ ही एनटीए ने 100 पर्सेंटाइल पाने वाले सभी अभ्यर्थियों की अलग से सूची भी जारी की है. कट ऑफ के संबंध में अलग से एनटीए की ओर से वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी.

कैसे देखें रिजल्ट?: परिणाम देखने की प्रक्रिया भी स्पष्ट की गई है. सबसे पहले उम्मीदवारों को jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर 'Final Results for JEE(Main) 2026 Paper-1 (BE/BTech) is Live!' लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद डायरेक्ट लिंक पर पहुंचकर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा. सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्कोरकार्ड खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट भी लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बिहार के अब्दुल्ला ने जेईई मेन में लहराया परचम, 24 को 100 पर्सेंटाइल