ETV Bharat / state

जेईई मेन 2026 सेशन-2 के आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 28 फरवरी तक करें करेक्शन

जेईई मेन 2026 सेशन-2 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पढ़ें पूरी खबर..

JEE MAINS 2026
जेईई मेन 2026 सेशन-2 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 22, 2026 at 2:17 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: जेईई मेन 2026 सेशन-2 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार का एक और अवसर दिया है. जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 27 फरवरी से 28 फरवरी की रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकेंगे. यह सुविधा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने सेशन-2 के लिए आवेदन किया है. चाहे वह पहले सेशन-1 में शामिल हुए हों या नहीं. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुधार का अंतिम मौका है, इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

कई महत्वपूर्ण जानकारी ठीक करें: एनटीए के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क में बदलाव होगा, उन्हें अतिरिक्त शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. हालांकि पहले से जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी. सुधार के दौरान अभ्यर्थी अपने फॉर्म में कई महत्वपूर्ण जानकारियों को ठीक कर सकते हैं.

JEE MAINS 2026
आवेदन में सुधार का आखिरी मौका (ETV Bharat)

इनमें कोर्स या पेपर का चयन, प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा शहर, शैक्षणिक योग्यता यानी कक्षा 10वीं या 12वीं से जुड़ी जानकारी, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी (पीडब्ल्यूडी) और सिग्नेचर जैसी जानकारियां शामिल हैं. कुछ मामलों में परीक्षा शहर और माध्यम में भी परिवर्तन की अनुमति दी गई है ताकि उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार सही विकल्प चुन सकें.

अपलोड फोटो और मोबाइल नंबर नहीं बदलेगा: एनटीए ने यह भी साफ किया है कि मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी पता और अपलोड की गई फोटो में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावे माता-पिता के नाम और पते से जुड़ी जानकारी में भी संशोधन की अनुमति नहीं दी गई है. एजेंसी का कहना है कि इन जानकारियों को पहले ही सत्यापित माना गया है, इसलिए इनमें किसी तरह के परिवर्तन का विकल्प नहीं दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे जिन जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं, उन्हें समय रहते सावधानीपूर्वक जांच लें और सही विवरण दर्ज करें.

आवेदन में सुधार का अंतिम मौका: एनटीए ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि यह सुधार का अंतिम अवसर है. इसके बाद किसी भी प्रकार की गलती को ठीक करने का मौका नहीं मिलेगा. यदि अंतिम तिथि के बाद कोई अभ्यर्थी सुधार के लिए आवेदन करता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए छात्रों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द अपने आवेदन फॉर्म की जांच कर लेनी चाहिए.

एनटीए का कहना है कि आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर ही एडमिट कार्ड और आगे की परीक्षा प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसलिए किसी भी तरह की त्रुटि भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें सुधार: एनटीए ने यह भी बताया कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या jeemain.nta.ac.in पर जाकर लॉग इन कर अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. सुधार प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए किसी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन या ईमेल स्वीकार नहीं किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे करेक्शन के बाद अपने फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो.

समय रहते सुधार जरूरी: जेईई मेन 2026 देश की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. जिसके माध्यम से आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलता है. ऐसे में आवेदन फॉर्म में सही जानकारी देना बेहद जरूरी है. एनटीए का मानना है कि करेक्शन विंडो खोलने का उद्देश्य छात्रों को अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर देना है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपने आवेदन फॉर्म की पूरी तरह जांच कर लें और जरूरी संशोधन कर अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें:

10वीं तक नहीं ली कोई ट्यूशन..अब JEE Mains 2026 में टॉपर बने शुभम, जानें सफलता के राज

'शुरू में सिलेबस देखकर डिमोटिवेट हो गया था..' JEE में शानदार परसेंटाइल लाने वाले अभ्यर्थी से जानिये कैसे की तैयारी?

'पैसा नहीं था, पर विश्वास था', पिता घूम-घूमकर ठीक करते हैं RO मशीन, अभिनव ने JEE Main में हासिल किया 99.40 पर्सेंटाइल