ETV Bharat / state

JEE ADVANCED 2026: IIT रुड़की ने जारी किए FAQ, नहीं बदल सकेंगे कैटेगरी, जानिए डिटेल

JEE ADVANCED 2026 का आयोजन इस बार आईआईटी रुड़की करवा रही है.

JEE ADVANCED 2026
IIT रुड़की ने जारी किए JEE Advanced के लिए FAQ (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 27, 2026 at 5:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में प्रवेश के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE ADVANCED) आयोजित होती है. इस बार इसका आयोजन आईआईटी रुड़की करवा रही है. आईआईटी रुड़की ने इस परीक्षा से संबंधित फ्रिक्वेंटली आस्कड क्वेश्चंस (FAQ) जारी कर दिए हैं. जेईई एडवांस्ड 2026 की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह उपलब्ध हैं. इन 94 FAQ में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, टाइब्रेकिंग नियम व केटेगरी की शर्तों शामिल हैं.

FAQ में पात्रता का जिक्र: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि FAQ 90 व 91 में एडिशनल सब्जेक्ट्स से संबंधित पात्रता दी है, जिसमें बताया है कि विद्यार्थी ने फिजिक्स, केमिस्ट्री या बायोलॉजी विषय से साल 2025 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है. वह उसी बोर्ड से साल 2026 में सिर्फ गणित विषय की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेता है, तो वह जेईई-एडवांस्ड 2026 के लिए पात्र नहीं होगा. इसी तरह विद्यार्थी ने फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी से साल 2025 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वहीं साल 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथमेटिक्स विषयों की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेता है तो वह जेईई एडवांस्ड,2026 में सम्मिलित होने के लिए पात्र होगा.

इसे भी पढ़ें- JEE MAIN 2026: पेपर 2 का परिणाम जारी, BArch में केरल के सूर्यतेजुस व BPlanning गौरी शंकर रहे टॉपर

EWS को लेकर भी जवाब: देव शर्मा ने बताया कि FAQ-13 में यह साफ किया गया है कि जेईई मेन 2026 में विद्यार्थी की घोषित की गई केटेगरी को जेईई एडवांस्ड 2026 में बदलाव नहीं किया जा सकता. देव शर्मा ने बताया कि FAQ-14 में यह साफ किया गया है कि विद्यार्थी यदि गलती से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से जेईई मेन 2026 में शामिल होता है, लेकिन विद्यार्थी के पास नियमानुसार ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं है, तो वह ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई कर जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल नहीं हो सकता. ऐसे विद्यार्थी को जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी की क्वालिफाइंग कटऑफ को क्लियर करना होगा.

देव शर्मा ने बताया कि FAQ-88 व 89 में यह साफ किया गया है कि 'स्पोर्ट्स' व 'फाइन आर्ट एंड कल्चर' एक्सीलेंस के विशेष कोटा के तहत आईआईटी मद्रास व इंदौर में प्रवेश मिलता है. इन कोटा के तहत एडमिशन चाहने वाले विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड 2026 क्वालीफाई करना होगा. 'स्पोर्ट्स' या 'फाइन आर्ट एंड कल्चर' एक्सीलेंस में मेरिट के आधार पर आईआईटी मद्रास या इंदौर के यूजी डुएल डिग्री व इंटीग्रेटेड कोर्स में जब तक प्रवेश संभव नहीं होगा, जब तक कि विद्यार्थी ने जेईई एडवांस्ड 2026 क्वालीफाई नहीं किया हो. देव शर्मा ने बताया कि स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के तहत आईआईटी मद्रास में दो सीटे व आईआईटी इंदौर में एक सीट प्रति कोर्स उपलब्ध हैँ.

इसे भी पढ़ें- JEE Main 2026: अब तक रिकॉर्ड 16 लाख आवेदन हुए, कैटेगरी करेक्शन का मौका, जानिए पूरी डिटेल्स