ETV Bharat / state

JEE ADVANCED 2026 से IIT में नहीं मिले एडमिशन तो जानें प्लान 'बी', IIST तिरुवनंतपुरम में भी मिल सकता है मौका

जिन्हें आईआईटी में एडमिशन नहीं मिल पाएगा उनके लिए आईआईएसटी भी एक ऑप्शन हो सकता है.

ADMISSION IIST THIRUVANANTHAPURAM,  APPLICATIONS WILL BEGIN MAY 26
जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा देकर वापस आते विद्यार्थी. (ETV Bharat kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 20, 2026 at 11:04 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटाः देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE ADVANCED) के जरिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) में प्रवेश मिलेगा. जिन विद्यार्थियों को आईआईटी में एडमिशन नहीं मिल पाएगा, उनके लिए आईआईएसटी भी एक ऑप्शन हो सकता है. स्टूडेंट इन्हें प्लान 'बी' के रूप में उपयोग ले सकते हैं. इसकी प्रक्रिया 26 मई से शुरू होने वाली है.

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि अमेरिका के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केल्टेक), जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (जेपीएल) व ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अंडरग्रैजुएट व ड्यूल डिग्री कोर्सेज चलाए जा रहे हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मई से 10 जून तक जारी रहेगी.

पढ़ेंः JEE Advanced में 98 फीसदी स्टूडेंट नहीं कर पाते आधा स्कोर, महज 30 फीसदी अंक में हो जाते हैं क्वालीफाई

प्रवेश मेरिट सूची के आधार परः आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम में प्रवेश जेईई एडवांस्ड 2026 की मेरिट सूची के आधार पर ही होगा, लेकिन आईआईएसटी-तिरुवनंतपुरम की क्वालीफाइंग कटऑफ जेईई एडवांस्ड 2026 से अलग होगी. आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम में चार कोर्स संचालित किए जाते हैं, जिनमें 168 सीट हैं. इनमें तीन कोर्स 4 ईयर बीटेक के हैं. पहला कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ( डाटा साइंस) में 24 सीट है. इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन व ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग में भी 60 - 60 सीट है. फाइव ईयर बीटेक-एमटेक डुएल डिग्री इंजीनियरिंग फिजिक्स एंड मास्टर्स ऑफ साइंस में 24 सीट है.

पढ़ेंः Explainer : जेईई मेन में 25 राज्यों के एक भी स्टूडेंट को नहीं मिले 100 परसेंटाइल, अब तक तेलंगाना ने सर्वाधिक 54 और राजस्थान ने दिए 35 बार टॉपर

IIT से कम होती है कटऑफः देव शर्मा ने बताया कि बीते साल जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कामन रैंक लिस्ट की कटऑफ 74 अंक थी, लेकिन आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम की क्वालीफाइंग कटऑफ 72 अंक थी. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे प्लान-बी के तहत आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूर करें.

12वीं बोर्ड में 75 फीसदी अंक जरूरीः देव शर्मा ने बताया जनरल, ओबीसी-एनसीएल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 12वीं बोर्ड में एग्रीगेट न्यूनतम 75 फीसदी अंक जरूरी है. एससी व एसटी कैटेगरी के लिए एग्रीगेट न्यूनतम 65 फीसदी अंक अनिवार्य हैं.