ETV Bharat / state

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बन सकते हैं बिहार के अगले CM? सांसद के बयान से खलबली

JDU सांसद के बयान से बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. उन्होंने निशांत कुमार को सीएम मैटेरियल करारा दिया. रिपोर्ट- धर्मेंद्र झा

Nishant Kumar
निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 25, 2026 at 5:43 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सीतामढ़ी के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर अब जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के बयान भी सामने आने लगे हैं.

JDU सांसद का बड़ा बयान: सीतामढ़ी के जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बेहतरीन काम किया है और उनका काम पूरे देश के लिए नजीर है. निशांत कुमार भी उसी तरह बेहतर काम करें और बिहार की सेवा करें, उनकी शुभकामना उनके साथ है.

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का बड़ा बयान (ETV Bharat)

क्या निशांत कुमार हैं CM मैटेरियल?: पत्रकारों ने जब देवेश चंद्र ठाकुर से सीधा सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार की तरह निशांत कुमार भी 'सीएम मैटेरियल' हैं, तो जेडीयू सांसद ने इस संभावना से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं और उनमें मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत है.

'राजनीति में किसी संभावना से इनकार नहीं' : देवेश चंद्र ठाकुर का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना को सीधे तौर पर खारिज करने के बजाय उसे स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इस बयान से यह संकेत मिल रहा है कि जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को लेकर संभावनाओं पर चर्चा की गुंजाइश बनी हुई है.

Nishant Kumar
पिता के साथ निशांत कुमार की तस्वीर (ETV Bharat)

"हमलोग चाहते हैं कि निशांत भी नीतीश कुमार के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ें. भविष्य हमेशा संभावनाओं से भरी रहती है. कल कौन क्या होगा, कौन जानता है. कल के बारे में कौन जानता है. सियासत में उनके (निशांत कुमार) परिवार का लंबा इतिहास है, कभी भी किसी भी संभावना से आप इनकार नहीं कर सकते हैं."- देवेश चंद्र ठाकुर, जेडीयू सांसद

निशांत के भविष्य की चर्चाएं तेज: स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने सीतामढ़ी के दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उनके दौरे के बाद जेडीयू के भीतर और बिहार की राजनीति में एक बार फिर से कयासों का बाजार गरम हो गया है.

Nishant Kumar
जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर (ETV Bharat)

सियासी अटकलें जारी : जेडीयू सांसद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, निशांत कुमार की राजनीतिक भूमिका को लेकर पार्टी की ओर से किसी अंतिम तस्वीर का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों और नेताओं के बयानों ने राजनीतिक चर्चाओं को जरूर हवा दी है.

निशांत की चुनौतियां : हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कोई राजनीतिक फैसला या आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है. नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं. उनके शासनकाल में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जेडीयू लगातार अपनी उपलब्धियों के तौर पर गिनाती रही है. ऐसे में निशांत कुमार के सामने भी सबसे बड़ी चुनौती नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की होगी.

देवेश चंद्र ठाकुर ने भी अपने बयान में इसी ओर इशारा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बेहतरीन काम किया है और निशांत कुमार को भी उसी तरह बिहार की सेवा करनी चाहिए. जेडीयू नेताओं के बयान आने के बाद यह चर्चा और महत्वपूर्ण हो गई है कि आने वाले समय में निशांत कुमार बिहार की राजनीति में कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं.

आगामी भूमिका पर नजर: फिलहाल निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान ने इस संभावना पर सियासी बहस जरूर छेड़ दी है. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि निशांत कुमार आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में किस भूमिका में नजर आते हैं और पार्टी उनके लिए क्या रणनीति तैयार करती है.

ये भी पढ़ें

'व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े फैसले लेता हूं, आगे भी लेता रहूंगा', निशांत कुमार की स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी

Explainer: नीतीश कुमार की विरासत पर किसका हक? उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी JDU को मंजूर नहीं

निशांत कुमार के पहुंचने से पहले डॉक्टर गायब, स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी लिस्ट