ETV Bharat / state

'अगले जनरेशन का भविष्य संवारें भाई निशांत कुमार', JDU नेता ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार से की मांग

निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग तेज हो गई है. 'नीतीश सेवक' ने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है.

NISHANT KUMAR
निशांत कुमार के समर्थन में लगा पोस्टर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 31, 2025 at 1:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: वैसे तो काफी समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की पॉलिटिकल लॉन्चिंग की अटकलें लग रही हैं लेकिन हाल के दिनों में चर्चा तेज हो गई है. आम कार्यकर्ताओं से लेकर कई बड़े नेताओं ने खुलकर इसकी वकालत की है. वहीं नए साल से ठीक पहले इसको लेकर पटना में पोस्टर लगा है. जिसमें सीएम से गुजारिश की गई है कि पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए निशांत को जिम्मेदारी सौंपी जाए.

निशांत के लिए लगा पोस्टर: साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को जनता दल यूनाइटेड कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है. जिसमें नए साल पर निशांत को राजनीति में लाने और पार्टी की कमान देने की मांग की गई है. खुद को 'नीतीश सेवक' बताते हुए जेडीयू नेता ने मुख्यमंत्री से नए साल की सौगात मांगी है.

निशांत कुमार की पॉलिटिकल लॉन्चिंग की डिमांड (ETV Bharat)

पोस्टर में क्या लिखा है?: इस पोस्टर में लिखा है, 'नव वर्ष की नई सौगात.. नीतीश सेवक मांगे निशांत'. चाचा जी के हाथों में सुरक्षित अपना बिहार.. अब पार्टी के अगले जनरेशन का भविष्य संवारें भाई निशांत कुमार.'

NISHANT KUMAR
निशांत कुमार के साथ नीतीश कुमार (ETV Bharat)

कौन है 'नीतीश सेवक'?: खुद को नीतीश सेवक बताने वाले इस शख्स का नाम कृष्णा पटेल है, जोकि छात्र जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. वह पहले भी कई बार निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग कर चुके हैं.

'निशांत को राजनीति में लाएं': नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग लगातार हो रही है. कुछ दिन पहले जेडीयू कार्यकर्ता ने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर 12 घंटे की भूख हड़ताल पर भी बैठे थे. उन लोगों को साफ कहना था कि अब मुख्यमंत्री को अपने बेटे राजनीति में लाकर पार्टी की कमान थमा देनी चाहिए.

NISHANT KUMAR
पिता नीतीश कुमार के साथ निशांत (ETV Bharat)

बड़े नेता भी समर्थन में: निशांत कुमार की पॉलिटिकल लॉन्चिंग के समर्थन में कई बड़े नेता भी हैं. नीतीश कुमार के करीबी और नालंदा से आने वाले मंत्री श्रवण कुमार कई बार कह चुके हैं कि तमाम लोग चाहते हैं कि निशांत राजनीति में सक्रिय हों. वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई अन्य नेताओं ने भी इसकी वकालत कर चुके हैं.

NITISH KUMAR
नीतीश कुमार (ETV Bharat)

परिवारवाद के विरोधी हैं नीतीश: हालांकि तमाम चर्चा के बावजूद अब तक नीतीश कुमार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं, जिससे माना जाए कि आने वाले समय में निशांत कुमार राजनीति में आएंगे. असल में नीतीश कुमार हमेशा से परिवारवाद के विरोधी रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर वह अक्सर लालू यादव और तेजस्वी यादव को घेरते रहते हैं. ऐसे में उनके सक्रिय रहते निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की संभावना नहीं के बराबर है.

ये भी पढ़ें:

खरमास के बाद निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री! एक साल से इंतजार में हैं JDU के नेता

निशांत राजनीति में आएंगे? संजय झा बोले- 'फैसला तो इन्‍हीं को करना है'

क्या निशांत कुमार संभालेंगे मुख्यमंत्री पिता नीतीश कुमार की विरासत? CM के भाई ने किया बड़ा ऐलान

नीतीश के 'लाडले' MLA गोपाल मंडल का दावा-'पॉलिटिक्स में निशांत नहीं आए तो JDU समाप्त हो जाएगी'

'भूंजा पार्टी के लोग निशांत को राजनीति में नहीं आने दे रहे', तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा