ETV Bharat / state

शामली: गायक अंकित बालियान के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, बोले- अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने सोमवार को शामली पहुंचे.

Photo Credit: ETV Bharat
अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: चार में से दो हमलावर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दो अन्य की तलाश जारी. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 3:27 PM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 3:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शामली: हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. जयंत चौधरी ने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

जयंत चौधरी ने कहा कि वह परिवार के बीच पहुंचे हैं, क्योंकि यह उनके अपने लोग हैं. उन्होंने अंकित बालियान की हत्या को बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि परिवार ने इस अपराध में अपना सब कुछ खो दिया है और यह उनके लिए बेहद दुख की घड़ी है.

कानून व्यवस्था पर जयंत चौधरी का बयान: जब अनैतिक और राजनीतिक हस्तक्षेप न हो, तभी होता है निष्पक्ष न्याय. (Video Credit: ETV Bharat)

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई एनकाउंटर की कार्रवाई: जयंत चौधरी ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था तभी मजबूत रह सकती है, जब आम आदमी का विश्वास कानून पर बना रहे. उन्होंने कहा कि आज कानून ने अपना काम किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं और उसी के तहत पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

NDA सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है: जयंत चौधरी ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर खुलकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. जयंत ने कहा कि जब पुलिस की इन्वेस्टिगेशन और व्यवस्थाओं में अनैतिक या राजनीतिक हस्तक्षेप न्यूनतम होता है, तभी कड़े फैसले और प्रभावी कार्रवाई हो पाती है.

पुलिस मुठभेड़ में दो हमलावर ढेर, दो फरार: 26 अगस्त की शाम को हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की शामली जनपद के कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात में चार हमलावर गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो हमलावरों को मार गिराया है, जबकि दो अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- कजरी-तीज विशेष: कहां से शुरू हुई कजरी; क्या है कचौड़ी गली की धनिया और नाहर की कहानी

Last Updated : August 31, 2026 at 3:51 PM IST