ETV Bharat / state

दुर्ग के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों की पिटाई, दो शिक्षक गिरफ्तार

दुर्ग के जवाहर नवोदय विद्यालय में दो छात्रों की पिटाई केस में पुलिस ने एक्शन लिया है.

Pulgaon Police of Durg
दुर्ग की पुलगांव पुलिस (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 24, 2026 at 5:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में शिक्षकों पर छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. पूरी घटना बोरई के जवाहल नवोदय विद्यालय की है. यहां 11वीं कक्षा के छात्रों के साथ कथित मारपीट की बात सामने आ रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि 21 फरवरी शनिवार को छात्रों के पास मोबाइल मिलने के बाद उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई.

बोरई जवाहर नवोदय विद्यालय में मारपीट

21 फरवरी शनिवार को मोबाइल मिलने के बाद विद्यालय स्टाफ ने सात से आठ छात्रों को प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया. आरोप है कि छात्रों को करीब ढाई घंटे तक कमरे में बंद रखा गया. उसके बाद छात्रों को बेल्ट, डंडे और हाथों से पीटा गया. इस दौरान एक छात्र के कान में गंभीर चोट आई, वहीं एक छात्र की आंख में चोट लगी है.

दुर्ग में टीचर पर पिटाई का आरोप (ETV BHARAT)

मारपीट पर छात्रों के परिजनों में गुस्सा

इस घटना को लेकर छात्रों के परिजनों में गुस्सा है. छात्रों का कहना है कि घटना की जानकारी बाहर देने पर उन्हें स्कूल से निष्कासन की धमकी दी गई. सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर आक्रोश जताया. परिजनों का आरोप है कि कुछ बच्चों के कान, आंख और यहां तक कि निजी अंगों में भी चोट पहुंची है. उन्होंने दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है. परिजनों ने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.

घटना की जानकारी मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी- शंकर प्रसाद,प्रभारी प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, बोरई, दुर्ग

छात्रों से मारपीट पर दुर्ग पुलिस का एक्शन

छात्रों से मारपीट की घटना पर दुर्ग पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की है. दुर्ग पुलिस के एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि इस केस में दो आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

कभी नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप थी गोगुंडा पहाड़ी, आजादी के बाद अब पहुंची बिजली, गांव में रोशनी के साथ उम्मीदों का नया सवेरा

T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, धमतरी के गंगरेल ग्रीन रिसॉर्ट के पास से हुई गिरफ्तारी