ETV Bharat / state

जतरा मेला में दिखी झारखंड की सतरंगी छटा, राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग में जतरा मेला का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड की संस्कृति की झलक दिखी

Jatra Mela In Hazaribag
हजारीबाग में आयोजित जतरा मेला में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 14, 2025 at 5:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः झारखंड स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. 14 नवंबर को पूरे राज्य भर में जतरा मेला का आयोजन किया गया. इस क्रम में हजारीबाग में भी जतरा मेला का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों में गजब का उत्साह नजर आया. एक छत के नीचे झारखंड की कला-संस्कृति देखने को मिली, जहां लोगों ने नाचते-गाते राज्य का 25वां स्थापना दिवस मनाया. वहीं इस अवसर आने वाले वर्षों में राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने का लोगों ने संकल्प लिया.

हजारीबाग में आयोजित जतरा मेला में स्थानीय कलाकारों और छात्रों ने झारखंड की कला-संस्कृति आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. इस अवसर पर लोगों ने झारखंड स्थापना दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और संकल्प लिया कि आने वाला साल राज्य के विकास के लिए हो.

हजारीबाग में आयोजित जतरा मेला पर रिपोर्ट और जानकारी देते डीसी. (वीडियो-ईटीवी भारत)

डीसी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

हजारीबाग डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने समस्त कलाकारों से मुलाकात कर उनकी कला के बारे में जाना और उन्हें हजारीबाग में बेहतरीन कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी दिया. कार्यक्रम में समाज के हर एक तबके की सहभागिता रही. लोगों ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए एकजुट होकर सभी को कम करने की जरूरत है.

Jatra Mela In Hazaribag
जतरा मेला में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार. (फोटो-ईटीवी भारत)

कार्यक्रम में दिखी झारखंड की संस्कृति की झलक

कार्यक्रम में शामिल स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया. कलाकारों और स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जतरा मेला में झारखंड की सभ्यता-संस्कृति और परंपरा को दर्शाने की कोशिश की गई. कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Jatra Mela In Hazaribag
हजारीबाग में जतरा मेला के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद डीसी एवं अन्य पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें-

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची सजी सांस्कृतिक रंगों में, शहर की दीवारों पर उकेरी जा रही है राज्य की पारंपरिक पहचान

स्थापना दिवसः मुख्य समारोह स्थल पुलिस छावनी में तब्दील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड राज्य के 25 सालः स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह