ETV Bharat / state

जाट आरक्षण आंदोलन केस: पंचकूला CBI कोर्ट ने 56 लोगों को किया बरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का था मामला

Jat Reservation Protest Case: पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने जाट आरक्षण आंदोलन मामले में 56 लोगों को बरी कर दिया है.

Panchkula CBI Court
Panchkula CBI Court (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 27, 2026 at 7:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: जाट आरक्षण आंदोलन मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 56 लोगों को बरी कर दिया है. पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में सीबीआई कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. ये जानकारी बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार ने दी. बता दें कि सीबीआई कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र के मुताबिक, साल 2016 में केंद्रीय जांच एजेंसी ने कैप्टन अभिमन्यु के भतीजे के बयान पर FIR दर्ज की थी.

जाट आंदोलन मामले में 56 आरोपी बरी: आरोप पत्र में कहा गया था कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भीड़ तत्कालीन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में घुसी और अंदर खड़े वाहनों को आग लगा दी. लाठी-डंडों, तलवारों और पेट्रोल बम से लैस होकर आई भीड़ ने कोठी में रखा सामान लूट लिया. इसके बाद कोठी को आग के हवाले कर दिया. इस मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 56 लोगों को बरी कर दिया है.

कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का मामला: मामले में शुरुआती जांच रोहतक पुलिस ने की थी. बाद में केस सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया था. सीबीआई की तरफ से जो आरोप पत्र दाखिल किया गया. उसमें 60 लोगों को आरोपी बनाया गया था. ज्यादातर रोहतक और झज्जर के रहने वाले हैं. पंचकूला सीबीआई कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने वाले चार जजों के अलावा तत्कालीन रोहतक डीसी डीके बेहरा समेत तत्कालीन रोहतक एसपी व सीबीआई एसपी तक के बयान दर्ज हुए. इस मामले में आज फैसला आया है.

सीबीआई ने इन लोगों को बनाया था आरोपी: कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने से जुड़े इस मामले में सीबीआई ने जिन लोगों को आरोपी बनाया था. उनमें- मोहित, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, जोगेंद्र, समुंद्र, राहुल दादू, महेंद्र सिंह, सुदीप कलकल, जगपाल सिंह, नरेंद्र, मनोज दुहन, अभिषेक, धमेंद्र, सुमित, नसीब, योगानंद, विकास, दीपक, सुमित, प्रदीप, रविंद्र, अजय, दिलावर, प्रदीप, मोहित, कुलबीर फोगाट, हरिओम, विक्की, विरेंद्र, अमित, प्रदीप, अश्विनी, लक्ष्य, राहुल, अंकित, संदीप, जसबीर, भुवन सिंह, योगेश राठी, संदीप राठी, अरविंद गिल, बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र राठी, राहुल हुड्डा, सुमित मलिक, विजयदीप पंघाल, गौरव हुड्डा, अशोक बल्हारा, सचिन दहिया, सत्यवान कादियान, पवन हुड्डा, गौरव बुधवार, अनिल कुमार, अजय, सोमबीर, देवेंद्र, रविंद्रकांत, भगवान, अजय, सोमबीर, देवेंद्र, रविंद्रकांत, भगवान, सुमित दांगी व देवेंद्र धनखड़ का नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप