चकाचक होंगी जशपुर की सड़कें, बारिश के बाद शुरू होगा काम, डिप्टी सीएम ने दिया भरोसा
जशपुर से एनएच 43 और 78 गुजरते हैं. यहां से रायपुर, बिलासपुर, झारखंड और ओडिशा कनेक्ट होता है. तरुण शर्मा की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 29, 2026 at 5:54 PM IST
जशपुर: लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. शनिवार को जशपुर दौरे पर आए डिप्टी सीएम ने कहा, ''बारिश की वजह से जहां कहीं भी सड़कों को नुकसान पहुंचा है, मानसून खत्म होने के बाद तत्काल उनकी मरम्मत कराई जाएगी. डिप्टी सीएम ने कहा कि बारिश के मौसम में सड़कों का रखरखाव करना मुश्किल हो जाता है. हमारी कोशिश है कि जहां कहीं भी दिक्कत है उसे दूर किया जाए.
फिर चकाचक होंगी जशपुर की सड़कें
अरुण साव ने कहा कि बारिश के खत्म होते ही हम बड़े पैमाने पर खराब सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू करेंगे. अरुण साव ने कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत और फिर से निर्माण किए जाने को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
सरगुजा संभाग में बारिश से खराब हईं सड़कें
डिप्टी सीएम अरुण साव आज जशपुर में अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. मीडिया ने उनसे जशपुर और सरगुजा संभाग की खराब सड़कों को लेकर सवाल पूछा, जिसपर डिप्टी सीएम ने सड़कों के पुनर्निर्माण का आश्वासन जनता को दिया. डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरगुजा संभाग में खराब सड़कों को जल्द दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है.
आज नगर पालिका जशपुर में करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। अमृत मिशन 2.0 से घर-घर शुद्ध पेयजल मिलेगा। वहीं विकास कार्यों के पूरा होने से नगर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
— Arun Sao (@ArunSao3) August 29, 2026
मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के… pic.twitter.com/z069bAcvws
इन क्षेत्रों की सड़कें हो चुकी जर्जर
- कोतबा से बागबहार मार्ग
- चराईडांड़ से बतौली स्टेट हाइवे खासकर भीतघरा क्षेत्र
- बगीचा से बतौली के बीच का मार्ग हुआ जर्जर
- तपकरा से फरसाबहार मार्ग हुआ खराब
- लुड़ेग से बागबहार मार्ग बारिश की वजह से खराब
सोशल मीडिया पर सड़कों की हालत को लेकर बहस
जिन जिलों और मार्गों पर सड़कों की हालत जर्जर होती जा रही हैं, उन जगहों की सड़कों को लेकर युवा सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो डाल रहे हैं. युवा ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि लोग बड़ी मुश्किल से इन मार्गों से होकर गुजर रहे हैं. सड़कों की जर्जर हालत के चलते आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है. डिप्टी सीएम ने इन सवालों के जवाब में कहा कि हम मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाकर काम करेंगे.
अंबिकापुर की सड़कों को लेकर पवन साय जता चुके हैं नाराजगी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पवन साय कुछ दिनों पूर्व ही सड़कों की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. प्रदेश महामंत्री पवन साय इस सबंध में कलेक्टर और एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी आपत्ति जता चुके हैं. और तो और पवन साय इस विषय में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी फोन पर चर्चा कर सड़कों की हालत बता चुके हैं. पवन साय के कड़े तेवर के बाद अंबिकापुर में खराब सड़कों पर बने गड्ढों को तत्काल भरने के लिए गिट्टी डालने का काम शुरू हुआ, लेकिन ये फौरी राहत है स्थायी समाधान नहीं.
सरगुजा संभाग की सड़कें जुड़ती हैं इन राज्यों से
- मध्य प्रदेश
- ओडिशा
- झारखंड
- उत्तर प्रदेश
इन जिलों और राज्यों से जोड़ती हैं यहां की सड़कें
जशपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 78 (NH-78) और राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) गुजरते हैं. जशपुर की सड़कें रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई और बस्तर जैसे बड़े शहरों और जिलों से सीधे कनेक्ट होती है. इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों झारखंड (गुमला, सिमडेगा, रांची) और ओडिशा (सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा) के जिलों को भी यहां की सड़कें आपस में जोड़ती हैं.
2 करोड़ 60 लाख का गांजा जशपुर से पकड़ा गया, महासमुंद में नाकेबंदी के दौरान 85 लाख का गांजा जब्त

