ETV Bharat / state

जानें ऐसा क्या हुआ कि जापानी विशेषज्ञ टीम पहुंची क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर?

निरीक्षण के बाद विशेषज्ञ दल ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए.

JAPANESE EXPERT TEAM VISIT BILASPUR
जापानी विशेषज्ञ टीम पहुंची क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 3:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बुधवार को जापान से आई विशेषज्ञों की एक टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया. अस्पताल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी विदेशी टीम ने व्यवस्थाओं का इतनी बारीकी से आकलन किया है. दरअसल, जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की 14 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है. भारत सरकार के निर्देशों के तहत यह टीम प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है. इसी क्रम में टीम के कुछ सदस्य क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचे और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया.

जाइका की टीम प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर यह देख रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कैसे विकसित किया जा सकता है. टीम अलग-अलग जिलों में जाकर अस्पतालों की कार्यप्रणाली, संसाधनों और सुविधाओं का गहन अध्ययन कर रही है.

टीम ने अस्पताल में क्या-क्या परखा?

जापानी विशेषज्ञों ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाएं, लैब सुविधाएं, ऑपरेशन थियेटर और दवा वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया. साथ ही चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती, उपकरणों की स्थिति तथा साफ-सफाई व्यवस्था का भी आकलन किया गया. विशेषज्ञों ने मरीजों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया और उपचार व्यवस्था की गुणवत्ता को परखा.

अस्पताल प्रशासन को दिए अहम सुझाव

निरीक्षण के बाद विशेषज्ञ दल ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. नमें स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के बेहतर उपयोग, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और मरीजों की सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया गया. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों के सुझावों का गंभीरता से अध्ययन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे.

केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी टीम

अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यह दौरा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में सकारात्मक पहल है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस निरीक्षण के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली में और सुधार होगा और जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी. निरीक्षण के बाद टीम विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, कमियों को दूर करने और भविष्य की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक हंसराज की जमानत को हाईकोर्ट में मिली चुनौती, पॉक्सो एक्ट में दर्ज है मामला