जांजगीर चांपा से खैर लकड़ी की तस्करी का खुलासा, पंजाब के होशियारपुर पहुंचाने की थी तैयारी
खैर की लकड़ी कीमती होती है. इसे लाल चंदन के धोखे में बेचा जाता है. खैर की लकड़ी से बंदूक के बट बनाए जाते हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 24, 2026 at 2:27 PM IST
जांजगीर चांपा: बीते दिनों नवागढ़ थाना इलाके के भादा गांव से लाखों की अवैध खैर लकड़ी को जब्त किया गया था. जब्त की गई लकड़ी एक बंद पड़े राइस मिल में रखी थी. बंद पड़े राइस मिल में जंगल की काटी गई लकड़ियों को स्टोर किया गया था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मिल पर छापा मारा. छापे के दौरान मिल से लाखों की कीमती खैर की लकड़ी बरामद की. 17 फरवरी को पड़े छापे के बाद अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नए खुलासे भी हो रहे हैं.
खैर लकड़ी की तस्करी का खुलासा
पकड़े गए ट्रक ड्राइवर से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो निर्दोष है. वो जबलपुर का रहने वाला है. उसे ये बताया गया था कि लकड़ी की खेप जांजगीर चांपा से लेकर निकलना है. इस खेप तय समय पर पंजाब के होशियारपुर में डिलीवरी देनी है. जिसने लकड़ी ले जाने की बात ड्राइवर से कही उसने कहा कि लकड़ी का कागज पूरा पक्का है, किसी भी तरह के खतरे की बात नहीं है. हालांकि ड्राइवर के इस बयान की जांच की जा रही है, कि वो सच बोल रहा है या वन विभाग की टीम को बरगला रहा है. जांजगीर चांपा रेंजर एसपी राठिया का कहना है कि जल्द ही पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा. खुद डीएफओ भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं.
वह जबलपुर से ट्रक लेकर रायपुर आया था. ट्रांसपोर्टर ने जांजगीर चाम्पा जिला से लकड़ी लाने के आदेश दिए थे और पंजाब पहुंचाने के किए कहा था, उन्होंने लकड़ी कर पूरा दस्तावेज होने की जानकारी दी थी. लेकिन जैसे है ट्रक में लकड़ी लोड हुआ वन विभाग कर छापा पड़ा और तीन ट्रक वहां पर मिले: राजेश यादव, आरोपी ट्रक ड्राइर

हमने खैर लकड़ी की एक बड़ी खेप को 17 तारीख को पकड़ा है. जांच के दौरान कई और खुलासे हुए हैं. हम एक-एक कड़ियों को जोड़कर असली गुनहगारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन इसे पंजाब तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा था: हिमांशु डोंगरे,डीएफओ जांजगीर चाम्पा

खैर की लकड़ी से बंदूक के बट बनाए जाते हैं: वन विभाग
वन विभाग के अधिकारियो के मुताबिक इस लकड़ी कर प्रयोग राष्ट्र हित में होता है. खैर की लकड़ी काफी मजबूत होती है, इसमें घुन नहीं लगता और पानी में सड़ता नहीं है. इस लकड़ी से बंदूक के बट बनाए जाते हैं.
कैलेंडर ब्वॉय का अनोखा हुनर, केशनाथ ध्रुव पलक झपकते बता देता है तिथि का वार
बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी का हब बन रहा रायपुर, 6 साल में 10 करोड़ की लकड़ी जब्त

