ETV Bharat / state

जांजगीर-चांपा में उठाईगिरी से बचने पुलिस ने शुरू की जागरूकता मुहिम, जारी किया कार्टून पोस्टर

लूट और उठाईगिरी को रोकने के लिए जांजगीर पुलिस ने कार्टून पोस्टर जारी किया है. साथ ही बुजुर्गों, किसानों को समझाइश दी जा रही है.

Janjgir Champa police
जांजगीर-चांपा में उठाईगिरी से बचने पुलिस ने शुरू की जागरूकता मुहिम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर-चांपा: जिले में लगातार बढ़ रही उठाईगिरी, बैंक के बाहर चोरी और साइबर ठगी की घटनाओं से आम लोग, खासकर किसान, परेशान हैं. बैंक से पैसे निकालने के बाद कई किसानों को अपराधियों ने निशाना बनाया. इन घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं. ऐसे में पुलिस ने अब जनजागरुकता अभियान शुरू किया है.

जिले में लगातार बढ़ रही उठाईगिरी के खिलाफ पुलिस की नई पहल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में यह सामने आया कि अपराधी बैंक के आसपास सक्रिय रहकर ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जो बड़ी रकम निकालते हैं और अकेले होते हैं. कई मामलों में ठग मदद के बहाने पास आकर वारदात को अंजाम देते हैं.

कार्टून पोस्टर से जागरूकता की पहल

इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अब जागरूकता अभियान शुरू किया है. “सजग जांजगीर-चांपा, पैसा अपन–अपन सुरक्षा” थीम पर कार्टून पोस्टर लॉन्च किए गए हैं. इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों को सरल भाषा में सावधान रहने के संदेश दिए जा रहे हैं. साथ ही पुलिस बुजुर्ग लोगों के पास पहुंचकर भी समझाइश दे रही है.

Janjgir Champa police
जांजगीर पुलिस ने कार्टून पोस्टर जारी किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस अधीक्षक की अपील

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अपराधों की समीक्षा के बाद निष्कर्ष निकाला कि ठगी रोकने के लिए जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बैंक में बड़ी रकम निकालने अकेले न जाएं.

उठाईगिरी से बचने की अपील

  • बैंक परिसर और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें.
  • अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की मदद न लें.
  • साइबर ठगी से सतर्क रहें.
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
Janjgir Champa police
लूट और उठाईगिरी को रोकने के लिए कार्टून पोस्टर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

पुलिस ने आपात स्थिति में सूचना देने के लिए 112, 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 9479193199 नंबर जारी किए हैं. पुलिस का कहना है कि समय पर दी गई सूचना से अपराध को रोका जा सकता है. पुलिस का मानना है कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. कार्टून पोस्टर के जरिए आम जनता तक सरल और प्रभावी संदेश पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

जांजगीर चांपा से खैर लकड़ी की तस्करी का खुलासा, पंजाब के होशियारपुर पहुंचाने की थी तैयारी
उन्नति की ओर एक पहल कार्यक्रम, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ी लगी प्रदर्शनी
जांजगीर चांपा में बंद राइस मिल पर वन विभाग का छापा, इमारती लकड़ी की तस्करी का खुलासा