ETV Bharat / state

पत्नी रूठ कर गई माइके, वापस आने से किया इंकार तो पति ने दो बच्चों के साथ दी जान

जांजगीर चांपा ने घरेलू विवाद में एक परिवार तबाह हो गया. पिता और दो बच्चों की जान चली गई. पत्नी बेसहारा हो गई.

JANJGIR CHAMPA CRIME
जांजगीर चांपा आत्महत्या (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 18, 2026 at 7:24 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा: सप्ताह भर पहले पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मायके गई पत्नी ने जब वापस आने से इंकार किया तो पति ने खौफनाक कदम उठाया. पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया. परिवार में बुजुर्ग माता पिता और एक बड़ी बहन है. उनका रो रोकर बुरा हाल है.

पिता ने दो बच्चों के साथ दी जान

जांजगीर चांपा जिले के बिरकोनी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव मिलने से घर में मातम छा गया. घटना की सूचना मिलने पर नैला चौकी पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर का निरीक्षण किया. मृतकों में 35 वर्षीय रमेश कुमार पटेल, 3 साल का बेटा आदर्श पटेल और 2 साल का बेटा अभिनव पटेल है.

जांजगीर चांपा में घरेलू विवाद में पति ने बच्चों के साथ दी जान (ETV Bharat Chhattisgarh)

पति के मनाने के बाद भी पत्नी ने वापस घर आने से किया इंकार

मृतक रमेश कुमर पटेल रोजी मजदूरी करता था. ग्रामीणों के मुताबिक रमेश और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी. सप्ताह भर से पत्नी और बेटी से दूर रहने के बाद रमेश फिर से पत्नी को अपने पास बुलाने गया लेकिन पत्नी ने आने से इंकार कर दिया. मंगलवार की रात घर लौटने के बाद रमेश सुबह घर पर ही था, उसकी मां नहाने तालाब गई फिर किसी काम से निकल गई. घर लौट कर देखी तो रमेश अपने दोनों बच्चो के साथ जमीन पर बेसुध पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना परिवार और गांव के लोगों को दी.

नैला के बीरकोनी गांव में 35 वर्ष के रमेश पटेल ने दो बच्चों के साथ कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली. हफ्तेभर पहले पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बड़ी बेटी के साथ मायके चली गई थी. मंगलवार को वह अपनी पत्नी को लेने भी गया था लेकिन पत्नी वापस नहीं लौटी तो घटना को अंजाम दिया-योगिता खापर्डे, सीएसपी, जांजगीर

फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की. नैला पुलिस के साथ फॉरेनसिक टीम ने एक लोटा बरामद किया, जिसमे जहर होने की पुष्टि हुई.

रेत कारोबार के विवाद में भाजपा नेता की जिंदा जलाकर हत्या, मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा तीन
बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, सात एकड़ पर अतिक्रमण हटाया गया, एसडीएम आनंद नेताम ने संभाली कमान
निगम मंडलों पर 'अढ़ैया' का असर! कुर्सियां खाली, नेता बेहाल, रायपुर से दिल्ली तक बिछी बिसात