ETV Bharat / state

जांजगीर चांपा जनादेश परब के क्या मायने, यहां के 8 विधानसभा सीटों में बीजेपी का नहीं है एक भी विधायक

विष्णुदेव साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर जांजगीर चांपा में जनादेश परब मनाया जा रहा है. बीजेपी सरकार जनता का आभार जताएगी.

JANJGIR CHAMPA JANADESH PARAB
जांजगीर चांपा जनादेश परब (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 22, 2025 at 7:35 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा: विष्णुदेव साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर जांजगीर चांपा में जनादेश परब का आयोजन किया गया है. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में पूरा साय मंत्रिमंडल शामिल होगा. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में कार्यक्रम में राज्य के विकास कार्यों की प्रदर्शनी और हितग्राहियों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

जेपी नड्डा का जांजगीर दौरा

जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कार्यक्रम की जानकारी दी. कलेक्टर ने बताया कि पुलिस ग्राउंड में राज्य सरकार के दो साल की उपलब्धियों को जनता तक पंहुचाने के लिए जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के लिए पुलिस ग्राउंड को खास रूप से सजाया गया है. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जनता के लिए तीन बड़े बड़े डोम तैयार किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री मण्डल के लिए बड़ा स्टेज बनाया गया है. पद्मश्री अनुज शर्मा के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग मंच तैयार किया गया है.

जांजगीर चांपा जनादेश परब के बारे में बताते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे (ETV Bharat Chhattisgarh)

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी विधायक आ रहे हैं. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है- जन्मेजय महोबे, कलेक्टर

राज्य के समग्र विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ स्तर पर आयोजित जनादेश परब की तैयारी का जायजा लेने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के साथ बीजेपी के नेता रविवार को पुलिस ग्राउंड पहुंचे. प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि प्रदेश की जनता ने विष्णुदेव साय सरकार को जनादेश का आदेश दिया, जिसके दो साल पूरे हुए. ये दो साल विकास, उन्नति और तरक्की के रहे. प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए साय सरकार लगातार काम कर रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर से बीजेपी कार्यकर्ता और जनता पहुंचेगी. छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा.

Janjgir Champa janadesh Parab
जनादेश परब में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी हो रहे शामिल (ETV Bharat Chhattisgarh)

बिलासपुर संभाग, जांजगीर के हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे. कई सौ करोड़ों की योजनाएं प्रदेश की जनता को मिलेगी- यशवंत जैन, प्रदेश महामंत्री बीजेपी

जनादेश परब का लाभ पूरे छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा

क्रेड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी जी की गारंटी को दो साल में पूरा किया है. सभा को लेकर जांजगीर चांपा में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. जनादेश परब कार्यक्रम का लाभ यहां की जनता सहित पूरे छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा.

Janjgir Champa janadesh Parab
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल रहेगा मौजूद (ETV Bharat Chhattisgarh)

जांजगीर चांपा की 8 विधानसभा सीट में बीजेपी नहीं

साय सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन में बीजेपी के दिग्गज नेताओं के आगमन और सभा से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार अब एक्शन मोड़ में आ गई है. जांजगीर चांपा जिला में आयोजित इस सभा के राजनीतिक दृष्टिकोण से भी कई मायने निकाले जा रहे हैं. जांजगीर चांपा लोक सभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्र में एक भी सीट बीजेपी को नहीं मिली है, जिसके कारण अब बीजेपी इस क्षेत्र की जनता को साधने में हर संभव प्रयास में जुट गई है.

Janjgir Champa janadesh Parab
जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हो रहे शामिल (ETV Bharat Chhattisgarh)
भूपेश बघेल की गिरफ्तारी से पहले ‘सर्वे’!, केंद्र सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा-डर या लोकतंत्र के खिलाफ साजिश?
G Ram G Bill 2025: MGNREGA का नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन
हिड़मा के गांव में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, पहले दिन 122 बच्चों को पिलाई गई दवा