ETV Bharat / state

रेल दुर्घटना के 48 घंटे बाद भी परिचालन शुरू नहीं, ब्रिज के बीच फंसी बोगी को निकालने में जुटा घटोतकक्ष

बिहार रेल दुर्घटना के 48 घंटे बाद भी परिचालन शुरू नहीं हो सका. ब्रिज के बीच फंसी बोगी को हटाने के लिए घटोतकक्ष लाना पड़ा.

Jamui Rail Accident
जमुई में ब्रिज के बीच फंसी बोगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 30, 2025 at 10:06 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई: बिहार के जमुई में रेल हादसे के 48 घंटे बाद भी परिचालन बाधित है. इसके कारण हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार थम गयी है. अभी तक ट्रैक बाधित है. ब्रिज के बीच में मालगाड़ी की बोगी फंसी हुई है, जिससे निकालने के लिए रेलवे ने क्रेन मंगायी है.

हादसे में 22 बोगी क्षतिग्रस्त: शनिवार की रात करीब 11 बजे झाझा-जसीडीह लाइन पर जमुई के सिमुलतला में टेलवा हॉल्ट के पास मालगाड़ी की बोगियां पलट गयी थी. बोगियों में सीमेंट लोड था. मालगाड़ी में कुल 42 बोगी थी, जिसमें 22 बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी.

जमुई ट्रेन हादसे के बाद से परिचालन बाधित (ETV Bharat)

बोगी निकालने के लिए पहुंची घटोतकक्ष मशीन: कई बोगी ब्रिज के नीते गिर गयी और कई ब्रिज के बीच में फंस गयी. बोगी इतनी बुरी तरीके से फंसी है कि उसे निकालने के लिए घटोतकक्ष क्रेन बुलानी पड़ी है. सैंकड़ों रेल कर्मी, इंजीनियर, मौके पर जुटे हैं. क्रेन, जेसीबी, पोप्लेन आदि को लगाया गया, ताकि जल्द से जल्द रेल मार्ग को सुचारू किया जा सके.

ट्रेन के लिए किऊल स्टेशन पहुंचे: पटना-हावड़ा रेल मार्ग पर किउल रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन पर झाझा रेलवे स्टेशन तक केवल लोकल और ईएमयू ट्रेनों का ही परिचालन किया जा रहा है. झाझा रेलवे स्टेशन से पटना की तरफ केवल ईएमयू और सवाड़ी ट्रेन से जाया जा सकता है. लंबी दूरी के लिऐ अगर एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन पकडनी हो तो किउल रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा.

Jamui Rail Accident
जमुई में ब्रिज के बीच फंसी बोगी (ETV Bharat)

लंबी दूरी की ट्रेन बाधित: दुर्घटना के बाद जमुई रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार ने कहा कि कई ट्रेन पहले से चल रही. कुछ लोकल ट्रेने उपलब्ध कराई गई है, जो झाझा रेलवे स्टेशन से पटना की तरफ अप डाउन चलाया जा रहा है, जो उपर से जानकारी मिल रही है, अनुमान है की आज दोपहर से परिचालन शुरू हो जाएगा.

"आज दोपहर तक परिचालन शुरू होने की संभावना है. इसको लेकर काम चल रहा है. बोगियों को हटाने के लिए क्रेन मंगाए गए हैं. फिलहाल कुछ लोकल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है." -नीतीश कुमार, स्टेशन मास्टर, जमुई स्टेशन

Jamui Rail Accident
बोगी को हटाने के लिए बुलायी गयी क्रेन (ETV Bharat)

14 ट्रेन अगले आदेश तक रद्द: इस हादसे के बाद रेवले ने 14 ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. इसके अलावे 53 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए. कोलकाता- सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस, हावड़ा - अमृतसर मेल, जसीडीह-मोकामा मेमू, मोकामा-जसीडीह मेमू, जसीडीह-झाझा मेमू, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा- मोकामा एक्सप्रेस, जसीडीह-किऊल मेमू, किऊल-जसीडीह मेमू, झाझा-जसीडीह मेमू, झाझा-देवघर मेमू तथा देवघर-जसीडीह मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बड़ा रेल हादसा, सीमेंट लदी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 नदी में गिरे