ETV Bharat / state

BPSC शिक्षिका ने बहन का जेंडर चेंज कराया, फिर रचायी शादी.. चर्चा में अनोखा विवाह

जमुई की बीपीएससी शिक्षिका ने अपनी सहेली का दिल्ली में जेंडर चेंज कराया. रानी से रमेश बने पार्टनर के साथ शादी की.

jamui bpsc teacher married
जमुई में दो सहेलियों की शादी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 1, 2026 at 6:10 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई: बिहार के जमुई में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है. मामला लक्ष्मीपुर प्रखंड के एक गांव का है. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस शादी की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि शादी करने वाली दो बहन हैं, जो एक-दूसरे को बचपन से जानती हैं. इनमें से एक बीपीएससी शिक्षिका है.

बचपन की दोस्ती: दरअसल, लक्ष्मीपुर प्रखंड की रहने वाली नीशी और रानी (बदला हुआ नाम) बचपन से एक-दूसरे को जानती हैं. दोनों रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहनें हैं. बचपन से ही दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था. धीरे-धीरे दोनों बड़ी हुईं और प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद पटना में एक साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की.

बीपीएससी में चयन: पटना में रहने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं. इसी बीच नीशी ने बीपीएससी की परीक्षा पास कर ली और वह सरकारी शिक्षिका बन गई. नीशी की पोस्टिंग उसके गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कर दी गई. शिक्षिका बनने के बाद काम की व्यस्तता के चलते दोनों के बीच मिलना-जुलना काफी कम हो गया था.

साथ रहने की कसमें: दूरी बढ़ने के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं. नौकरी मिलने के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई बीपीएससी शिक्षिका नीशी ने अपनी सहेली रानी का जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया. वह रानी को लेकर दिल्ली गई, जहां डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी के माध्यम से उसका जेंडर बदल दिया. इसके बाद उसकी पहचान रानी से रमेश (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई.

हिंदू रीति-रिवाज से शादी: लंबे समय तक चली सर्जरी की जटिल प्रक्रिया के बाद दोनों वापस जमुई लौटे. इसके बाद दोनों ने मलयपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पतनेश्वर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे के साथ शादी कर ली. दोनों की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

परिवार ने् किया स्वागत: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रानी यानी रमेश और नीशी शादी के जोड़े में दिख रहे हैं. रमेश के परिवार की महिलाएं दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर रही हैं. हालांकि सूत्रों से पता चला है कि नीशी के परिवार वाले इस शादी से काफी नाराज हैं. इस बीच शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों घर से बाहर घूमने के लिए निकल चुके हैं.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?: इस मामले में ईटीवी भारत के संवाददाता ने जमुई के मशहूर चिकित्सक डॉ. एस एन झा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 'ऐसा संभव है.' उन्होंने बताया कि कुछ लड़कियों या फिर पुरुषों में शुरू से हॉर्मोन ऐसे होते हैं. महिला या पुरुष के कुछ भाग अलग तरीके से डेवलप होते हैं. या फिर हार्मोन के कारण एक-दूसरे के करीब आते हैं. इसलिए ऐसा होता है. यह नेचुरल है.

"हां ऐसा संभव है कि कुछ लड़कियों में हार्मोन ऐसा होता है. ऐसे केस में जेंडर चेंज कराना संभव है. पूरी तरह से तो कन्फर्म नहीं हूं, लेकिन खबर के माध्यम से हमने भी जाना है कि जेंडर चेंज करवाकर शादियां हुई है." -डॉ. एस एन झा, चिकित्सक

ये भी पढ़ें: