ETV Bharat / state

HTET लिए चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर, नकल रोकने के लिए रूफटॉप पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर चरखी दादरी में 11 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. नकल रोकने के लिए सभी पर जैमर लगाए जाएंगे.

htet exam centers Charkhi Dadri
htet exam centers Charkhi Dadri (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 2, 2026 at 3:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरी: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. चरखी दादरी की उपायुक्त मनदीप कौर ने आगामी 4 व 5 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के लिए सुरक्षा और तकनीकी निगरानी के अभूतपूर्व प्रबंधों की घोषणा की है.

एचटेट में नकल पर सख्त प्रशासन: डीसी मनदीप कौर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अनफेयर मींस (अनुचित साधनों) के इस्तेमाल को रोकने के लिए प्रशासन आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स लगाए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार का नेटवर्क काम ना कर सके. इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. परीक्षा के सफल संचालन के लिए भिवानी बोर्ड का एक-एक कर्मचारी हर केंद्र पर मुस्तैद रहकर निगरानी करेगा.

HTET लिए चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर (ETV Bharat)

नकल माफिया पर कसेगी नकेल: उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि "नकल माफिया और बाहरी हस्तक्षेप को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए इस बार प्रशासन ने एक अनोखी रणनीति अपनाई है. धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों की छतों (रूफटॉप) पर भी विशेष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. रूफटॉप पर तैनात पुलिस बल ऊपर से पूरे परिसर और आसपास की गतिविधियों को देख सकेंगे, जिससे किसी भी संदिग्ध हलचल या अनुचित साधनों के प्रयासों को तुरंत रोका जा सके और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो."

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति: दादरी जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिनकी सुरक्षा के लिए 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सब-इन्स्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारियों के साथ मैदान में उतारा गया है. प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और प्रशासनिक तालमेल के लिए डीआरओ को ट्रेजरी का और एसडीएम को एचटेट परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. उपायुक्त ने चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- HTET परीक्षा को लेकर सीएम की बिग बैठक, एग्जाम देने जा रहे हैं तो फौरन जान लें जरूरी बातें