ETV Bharat / state

बालोद में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी की तैयारियां अंतिम चरण में, देश विदेश से पहुंचे प्रतिभागी

देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कैंप है. जिसमें भारत और दक्षिण एशियाई देशों से लगभग 400 विदेशी स्काउट एंड गाइड पहुंच रहे हैं.

National Rover Ranger Jamboree
राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 12:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद: जिले के ग्राम दुधली मालीघोरी मैदान में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कैंप की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. अब तक लगभग 5000 से ज्यादा बच्चे जंबूरी स्थल पर पहुंच चुके हैं. आज मुख्य आयुक्त एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजन की रूपरेखा और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. इस आयोजन के लिए मैदान में नए स्वतंत्र स्टेडियम का निर्माण किया गया है. वहीं प्रतिभागियों के लिए विशेष ट्रैकिंग एरिया भी तैयार किया गया है, जहां बच्चे एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे.

विदेशी मेहमान भी पहुंचे

यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कैंप है. इसमें भारत के साथ-साथ दक्षिण एशियाई देशों से लगभग 400 विदेशी स्काउट गाइड पहुंच चुके हैं. विदेशी मेहमानों के स्वागत को लेकर विशेष प्रोटोकॉल और व्यवस्था की गई है.

National Rover Ranger Jamboree
बालोद में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी (ETV Bharat Chhattisgarh)

विशेष ट्रेन से पहुंचे बच्चे

जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित कई राज्यों से बच्चे विशेष ट्रेन के माध्यम से बालोद पहुंच चुके हैं. दिल्ली हेडक्वॉर्टर से भारत स्काउट-गाइड संगठन के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थल पर मौजूद हैं. जिले का सर्किट हाउस पूरी तरह से भरा हुआ है. इस जंबूरी में कुल मिलाकर करीब 12 हजार प्रतिभागी — स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे.

प्रशासन ने कसी कमर

आयोजन को लेकर कलेक्टर ने निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण जारी रखा है.

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : शहरी गरीबों के लिए संजीवनी, स्लम बस्तियों तक पहुंची सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं
जंबूरी या जंग-ए-बयान? स्काउट्स एंड गाइड आयोजन पर सरकार और सांसद आमने-सामने, कांग्रेस बोली – ‘भ्रष्टाचार हुआ, शिक्षा मंत्री हटें’
75 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 228 अभ्यर्थियों के आवेदन, पावर कंपनी मुख्यालय में चल रहा दस्तावेजों का परीक्षण