ETV Bharat / state

तीन करोड़ से ज्यादा बकाया भुगतान की मांग, किसानों का चक्काजाम, तेलंगाना की कंपनी पर लगा है आरोप

महासमुंद में तीन करोड़ से ज्यादा के भुगतान की मांग को लेकर किसानों का चक्काजाम देखने को मिला.प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ.

Telangana company accused
भुगतान को लेकर किसानों का चक्काजाम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 6:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद : किसानों ने तेलंगाना की कंपनी पर काम के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. 3 करोड़ रुपए के बकाया भुगतान को लेकर सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर रायपुर कूच करने का प्रयास किया. रैली को बेलसोण्डा के पास रोके जाने के बाद किसान राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ही धरने पर बैठ गए और करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया.

आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त

कृषि विभाग और पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में बात नहीं बनी. बाद में कृषि विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया,तब कहीं जाकर किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया.

Rs 3 crore outstanding
तीन करोड़ से ज्यादा बकाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
administration explained to farmers
प्रशासन ने किसानों को समझाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

रबी सीजन 2024–25 में तेलंगाना की कावेरी बीज कंपनी ने जमीन लीज पर लेकर बीज उत्पादन कराया, मजदूरों से काम कराया और मशीनरी का उपयोग किया. लेकिन अब तक न तो मेहनताना दिया गया और न ही लीज की राशि का भुगतान किया गया- जुगनू चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य

किसानों का चक्काजाम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

किसानों के अनुसार 133 किसानों का कुल बकाया 3 करोड़ से ज्यादा का है. जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक 2 प्रतिशत मासिक ब्याज जोड़ने पर यह राशि बढ़कर 3 करोड़ 74 लाख 98 हजार 610 हो चुकी है.

Telangana company accused
तेलंगाना की कंपनी पर लगा है आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

हमने किसानों से बात की है.उनको कहा है कि इस बारे में शासन प्रशासन को थोड़ा समय चाहिए. कंपनी से भी हर स्तर पर बात की जाएगी.किसानों का जो भी भुगतान बचा हुआ है उसके लिए थोड़ा समय चाहिए होगा- एफआर कश्यप, उप संचालक, कृषि विभाग, महासमुंद

किसानों की मांग है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और जल्द से जल्द पूरा भुगतान कराया जाए. वहीं कृषि विभाग के उप संचालक का कहना है कि जांच में मामला सही पाया गया है और शीघ्र भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी.

रायपुर में कट्टा दिखाकर अपहरण, 4 दिनों तक बंधक बनाकर पीटा, दो लोगों को पुलिस ने छुड़ाया

सरगुजा में डॉग बाइट के चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए रेबीज के जबड़े से बचने के उपाय

बालोद में शराब पीकर चलाया वाहन तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, दूसरी बार पकड़े जाने पर और सख्त कार्रवाई