ETV Bharat / state

धर्मशाला छात्रा मौत मामला: ऐसी घटनाओं का सामने आना शर्मनाक, निष्पक्ष जांच करे सरकार- जयराम ठाकुर

धर्मशाला छात्रा मौत मामले में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Jairam Thakur on Dharamshala student death case
जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 12:55 PM IST

|

Updated : January 4, 2026 at 1:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडी: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि वह दिवंगत छात्रा के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और इस असहनीय दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े है.

जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम (ETV Bharat)

"भले ही इस मामले की जांच जारी है, लेकिन इस तरह की घटनाएं प्रदेश की छवि और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. लंबे अरसे से प्रदेश भर में जिस तरह की आपराधिक और हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक हैं. ऐसे में राज्य सरकार को अधिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए." - जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम

सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने सुक्खू सरकार से मांग करते हुए कहा कि धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत के मामले की गहनता से और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान ज्ञान और सुरक्षा के केंद्र होने चाहिए, लेकिन यदि प्रदेश में घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो यह सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है. जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लगातार हो रही गोलीकांड, हत्याओं और हिंसक वारदातों को लेकर कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं का सामने आना शर्मनाक है. इससे प्रदेश की शांतिप्रिय पहचान को गहरा आघात पहुंच रहा है. सरकार को चाहिए कि वह केवल बयानबाजी तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस और प्रभावी कदम उठाए.

नालागढ़ ब्लास्ट मामले पर जताई चिंता

वहीं, जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में हुए हालिया ब्लास्ट की घटना को भी अत्यंत दुखद बताया. उन्होंने कहा कि इस मामले में भी सरकार को गंभीरता से सोचने और गहन जांच करवाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे प्रदेश में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं. प्रदेश की जनता सरकार से यह अपेक्षा करती है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने दोहराया कि धर्मशाला कॉलेज छात्रा की मौत सहित सभी गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच ही न्याय का सही रास्ता है.

ये भी पढ़ें: धर्मशाला छात्रा मौत मामला: CM सुक्खू ने पीड़ित परिवार से फोन पर की बात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

ये भी पढ़ें: धर्मशाला छात्रा मौत मामला: निलंबित प्रोफेसर बोले- सभी आरोप निराधार, जांच में दूंगा पूरा सहयोग

ये भी पढ़ें: धर्मशाला छात्रा मौत मामले में सरकार सख्त, शिक्षा मंत्री ने बनाई हाई-लेवल जांच कमेटी, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: धर्मशाला में छात्रा की मौत और रैगिंग मामला: CM सुक्खू ने कॉलेज प्रोफेसर को सस्पेंड करने के दिए आदेश

ये भी पढ़ें: नालागढ़ ब्लास्ट मामला: बद्दी पुलिस ने Explosive Substances Act के तहत मामला किया दर्ज, NIA की भी ली जा रही मदद

Last Updated : January 4, 2026 at 1:47 PM IST