रोजगार-छात्रवृत्ति को ले सड़क पर उतरे जयराम महतो, कहा- युवाओं की आवाज को अनसुना नहीं कर सकती सरकार
गिरिडीह के डुमरी से जयराम महतो ने पदयात्रा शुरू की गई है. इससे वे युवाओं की आवाज उठा रहे हैं.

Published : December 4, 2025 at 3:51 PM IST
गिरिडीह: झारखंड में छात्रों और युवाओं के हक की आवाज एक बार फिर तेज हो गई है. लंबित परीक्षाओं, रोजगार और छात्रवृत्ति को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सड़क से सदन तक संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है. इसी कड़ी में गुरुवार को डुमरी से छात्र अधिकार पदयात्रा की शुरुआत हो गई है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले इस यात्रा की शुरुआत डुमरी की गई है.
पदयात्रा में भारी भीड़
पदयात्रा गिरिडीह जिले के डुमरी स्थित चिरैया मोड़ से निकाली गई. जहां भारी संख्या में छात्र-युवा और पार्टी कार्यकर्त्ता और नेता जुटे थे. डुमरी विधायक जयराम महतो ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया. यह पदयात्रा डुमरी से बगोदर, बिष्णुगढ़, हजारीबाग, रामगढ़ होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी और 09 दिसंबर को विधानसभा धरना स्थल पर विशाल जनसभा के साथ समाप्त होगी.
छात्रों की है कई मांगें
आयोजकों ने बताया कि राज्यभर के छात्र-युवा इसमें शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, पदयात्रा के दौरान छात्रों, युवाओं की प्रमुख मांगों को जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है. जिसमे खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति को तुरंत लागू करने, लंबित छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान करने, जेपीएससी, जेएससीसी और जेटीईटी की लंबित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने, सरकार द्वारा नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने और उसका पालन सुनिश्चित करने, राज्य के सभी सरकारी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल है.

जयराम महतो ने क्या कहा
डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य के छात्र और युवा लंबे समय से उपेक्षित हैं और उनकी आवाज को अब अनसुना नहीं किया जा सकता. राज्य में लाखों छात्रा को स्कॉलरशिप नहीं मिला है. छात्रों के आंखों में आंसू हैं. वे हताश दिखाई देते है वे महतो कहते हैं कि छात्र मुझसे कहते हैं कि ऐसा चला तो हमें पढ़ाई छोड़ाना पड़ेगा जिस कारण हमारा सपना टूटता दिखा रहा है. जरूरत पड़ने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा. मौके पर पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, पूजा महतो, देवेन्द्रनाथ महतो, बिहारी महतो, अर्जुन रजवार सहित कई लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें:
विधायक जयराम महतो का बड़ा आरोप, कहा-JLKM को टारगेट कर रहे हैं पूर्वी सिंहभूम के डीसी, जानें पूरा माजरा
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा के घर पहुंचे जयराम महतो, बोले- वे अपराधी नहीं बागी थे

