ETV Bharat / state

जयपुर पुलिस ने पकड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह, सरगना समेत 5 गिरफ्तार, 50 से ज्यादा बैंक खाते मिले

जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दुबई कनेक्शन की जांच शुरू की गई.

पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाजी के आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाजी के आरोपी (Photo Source- Jaipur Police)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 7, 2026 at 5:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: शहर की चित्रकूट थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को दुबई से संचालित नंबरों के माध्यम से सट्टेबाजी के लिए आईडी (लाइन) उपलब्ध करवाई जा रही थी. पुलिस अब इस मामले में दुबई कनेक्शन की भी गहन जांच कर रही है.

जयपुर (पश्चिम) के डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि चित्रकूट थाने में मुकदमा दर्ज कर अजमेर निवासी साहिल खान के साथ नागौर निवासी इब्राहिम खान, दौलत अली, इमरान खान और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. इनके साथ एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. आरोपियों के पास से 50 से अधिक बैंक खाते मिले हैं, जिनमें सट्टेबाजी की रकम ट्रांसफर की जा रही थी. पुलिस ने इन खातों में करीब दो लाख रुपये की रकम होल्ड भी करवा दी है.

इसे भी पढ़ें- गिरोह बनाकर अवैध ऑनलाइन सट्टा चलाने के आरोप में युवती सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर वेबसाइट का प्रचार: डीसीपी ने बताया कि साहिल खान और दौलत अली इस गिरोह के मुख्य संचालक थे. गिरोह इंस्टाग्राम के जरिए वेबसाइट का प्रचार करता था. इस वेबसाइट को ऑनलाइन गेमिंग की वेरीफाइड साइट बताकर प्रचारित किया जाता था, जहां हर प्रकार के गेम पर दांव लगाकर रकम जीती जा सकती है. विज्ञापनों में दिए नंबरों पर लोग संपर्क करते तो उनसे बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवाई जाती और यह रकम सट्टेबाजी में लगाई जाती.

गिरोह के दुबई कनेक्शन की जांच: डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों को वेबसाइट की मास्टर आईडी उपलब्ध करवाने वाला शख्स 'जैक' नाम का है, जो दुबई के वर्चुअल नंबरों से संपर्क में था. पुलिस को अब तक 50 से ज्यादा बैंक खाते मिल चुके हैं. बैंक खातों की विस्तृत जांच के लिए जयपुर (पश्चिम) की साइबर सेल की मदद ली जा रही है. गिरोह के दुबई लिंक की जांच भी जारी है.

इसे भी पढ़ें- उदयपुर में दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की सट्टेबाजी का खुलासा, 7 गिरफ्तार