ETV Bharat / state

दिल्ली-हिमाचल पुलिस विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा

हिमाचल-दिल्ली पुलिस विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.

JAI RAM THAKUR MEETS AMIT SHAH
गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर (@JAIRAMTHAKUR)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 7:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: ए आई समिट मैं शामिल युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कॉलेज जाने को लेकर हिमाचल और दिल्ली पुलिस में हुए विवाद के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार को पहुचे. जहा पर दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की.

इस दौरान प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, सहकारिता क्षेत्र की मजबूती और केंद्र सरकार से जुड़े लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हितों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया. वहीं, सूत्रों की मानें तो जयराम ठाकुर ने दिल्ली पुलिस के साथ हिमाचल पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई और पूरा घटनाक्रम से अमित शाह को भी अवगत करवाया गया.

गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. वहीं, अमित शाह ने भी हिमाचल से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया. यह मुलाकात प्रदेश के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ए आई समिट में विरोध में शामिल युवा कांग्रेस के तीन पदाधिकारी दिल्ली पुलिस द्वारा शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली पुलिस को हिमाचल पुलिस द्वारा शिमला में रोक दिया गया और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को ले जाने से रोका गया. रात भर दिल्ली पुलिस को जाने से रोका गया. वहीं, इसको लेकर भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा था और कार्यवाई की मांग की थी. वहीं, अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की जिससे प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है.

इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि, "आज दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल के पर्यटन से संबंधित विभिन्न पहलुओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. इस मुलाकात के दौरान हिमाचल में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से चल रहे प्राइवेट और प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की क्षमता रखने वाले "शिवधाम प्रोजेक्ट" की भावी संभावनाओं के बारे में बात हुई."

ये भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार ने 40 माह में दिए जनता को 40 जख्म, हिमाचल आइए, लेकिन एंट्री पर दीजिए भारी भरकम टैक्स'

ये भी पढ़ें: दिल्ली और हरियाणा पुलिस का आदमी आकर किसी को भी उठा ले, हिमाचल में ऐसा नहीं चलेगा: CM सुक्खू