ETV Bharat / state

हाथ जोड़ छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा युवक, जबलपुर में शख्स की बेरहमी से पिटाई के बाद बनाया वीडियो

जबलपुर में एक युवक को अलग-अलग स्थान पर ले जाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल. पुलिस कर रही जांच.

Jabalpur youth assault video
जबलपुर में युवक के साथ मारपीट का वीडियो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 3, 2026 at 4:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जबलपुर: जबलपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक लड़के के साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. लड़के के साथ पहले एक होटल में मारपीट होती है इसके बाद उसे एक कार में बिठाया जाता है. कार में भी उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो बनाया जाता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जबलपुर पुलिस का कहना है कि फिलहाल लड़का जबलपुर से बाहर है जैसे ही वह पुलिस के सामने आता है तो उससे पूछताछ की जाएगी कि आखिर उसके साथ किसने और क्यों मारपीट की.

जबलपुर में शख्स की बेरहमी से पिटाई (ETV Bharat)

वीडियो में अलग-अलग जगहों पर लड़के से हो रही मारपीट

जबलपुर में कुछ वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं जिसमें एक युवक को अलग-अलग स्थान पर ले जाकर मारपीट की जा रही है. पहले वीडियो में एक शख्स उसे पीले रंग की बेल्ट से लगातार पीट रहा है, जबकि मार खाने वाला लड़का रहम की भीख मांग रहा है. एक दूसरे वीडियो में इसी लड़के को एक कार में बैठाया गया है और दो लड़के इस लड़के के साथ मारपीट कर रहे हैं. हमलावर लड़के ये भी बता रहे हैं कि मारपीट के इस तरह के लगभग 20 वीडियो अब तक बनाए जा चुके हैं.

Jabalpur youth assault video
जबलपुर में युवक के साथ मारपीट का वीडियो (ETV Bharat)

मामले में किसी ने पुलिस में नहीं दर्ज कराई गई है शिकायत

जबलपुर शहर की एडिशनल एसपी अंजना तिवारी का कहना है "मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद किसी थाने में कोई शिकायत नहीं हुई है. हालांकि पुलिस ने जांच करके यह पता लगा लिया है कि यह लड़का कौन है. फिलहाल वह जबलपुर से बाहर बताया जा रहा है. जैसे ही वह शहर में आता है, उससे पूछताछ की जाएगी कि आखिर उसके साथ मारपीट क्यों की गई ?"

बताया जा रहा है कि घटना विजयनगर जीरो डिग्री के पास की है जहां पर होटल वेलवेट के संचालक साहिल चौधरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़ित अभिषेक ठाकुर के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट की है.

दो दिन पहले का है वीडियो, लार्डगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई है जांच

एएसपी अंजना तिवारी का कहना है "वीडियो दो दिन पहले का है, जिसकी जांच लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य को सौंपी गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद और मारपीट की असल वजह क्या है. कुछ लोगों के नाम सामने आए है, जिनकी तलाश जारी है."

इस मामले में यह भी पता चला है कि पिटने वाला लड़का एक स्पा संचालक है और यह मामला किसी सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ है. इसी दौरान पैसों के कोई लेन-देन को लेकर यह झगड़ा हुआ, जिसमें लड़के के साथ मारपीट की गई है. हालांकि यह पूरा मामला क्या है यह लड़के के सामने आने के बाद ही पता लगेगा.