ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश पुलिस की धाकड़ आरक्षक वर्षा पटेल, बर्फीली हवाओं को चीर माउंट एल्ब्रस पर गाढ़ा तिरंगा

जबलपुर की महिला आरक्षक वर्षा पटेल का कमाल, यूरोप के 5,642 मीटर ऊंचे माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा. विश्वजीत सिंह की रिपोर्ट.

JABALPUR CONSTABLE VARSHA PATEL
मध्य प्रदेश पुलिस की धाकड़ आरक्षक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 23, 2026 at 8:23 AM IST

|

Updated : August 23, 2026 at 1:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जबलपुर: मध्य प्रदेश पुलिस की महिला आरक्षक वर्षा पटेल ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एल्ब्रस पर तिरंगा फहराया है. 21 अगस्त को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर वर्षा ने 18,510 फीट यानी 5,642 मीटर ऊंचे एल्ब्रस के शिखर पर पहुंचकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज और मध्य प्रदेश पुलिस का झंडा लहराया. वर्षा पटेल जबलपुर पुलिस की आरक्षक हैं और जबलपुर के गढा में रहती हैं. मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर पोस्टेड हैं. वर्षा बचपन से ही खेलों में रुचि रखती थीं. वे राष्ट्रीय स्तर पर बेसबॉल की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 10 से ज्यादा पदक जीते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप की चोटी पर सफलता
नौकरी में आने के बाद भी वर्षा का कुछ अलग करने का जुनून बाकी था, इसलिए उन्होंने विभाग से परमिशन लेकर पर पर्वतारोहन शुरू किया. 2024 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट कोज़ियास्को पर तिरंगा फहराया था. इस उपलब्धि के साथ वह मध्य प्रदेश पुलिस की पहली महिला आरक्षक बनी थीं, जिन्होंने इस शिखर को फतह किया और अब यूरोप के एल्ब्रस पर सफलता के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है.

जबलपुर की महिला आरक्षक वर्षा पटेल का कमाल (ETV Bharat)

मौसम ने लिया साहस का इम्तिहान
वर्षा ने प्रेस के लिए जारी किए गए अपने बयान में बताया कि, ''एल्ब्रस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को हुई थी. अभियान के दौरान खराब मौसम, बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण पर्वतारोहियों को कई दिनों तक शिखर की ओर बढ़ने के लिए अनुकूल मौसम का इंतजार करना पड़ा. 20 और 21 अगस्त को मौसम में सुधार के बाद टीम ने अंतिम चढ़ाई शुरू की. बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच वर्षा ने हिम्मत नहीं छोड़ी और आखिरकार शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराने का अपना लक्ष्य पूरा किया.''

JABALPUR WOMAN MOUNT ELBRUS EUROPE
वर्षा पटेल ने माउंट एल्ब्रस पर गाढ़ा तिरंगा (ETV Bharat)

7 महाद्वीपों की चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य
वर्षा पटेल अब दुनिया के सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही हैं. एल्ब्रस के बाद उनका अगला लक्ष्य अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो है. उनका कहना है कि, ''पर्वतारोहण उनके लिए केवल रोमांच नहीं, बल्कि तिरंगे को दुनिया की ऊंची चोटियों तक पहुंचाने का संकल्प है.''
यह अभियान NSY Outdoors के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया. वर्षा की उपलब्धि ने जबलपुर और मध्य प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने के साथ ही युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है.

Last Updated : August 23, 2026 at 1:17 PM IST