अंडर ब्रिज में चलती कार बनी आग का गोला, आसमान से उठता धुआं देख तुरंत पहुंचे लोग
जबलपुर में अंडर ब्रिज में चलती कार में लगी आग, ड्राइवर निकलकर भागा, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बुझाई आग. विश्वजीत सिंह की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 9, 2026 at 4:16 PM IST
जबलपुर: मदन महल स्टेशन के अंडर ब्रिज में एक चलती कार में आग लग गई. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाया. इस घटना में आग पर नियंत्रण पाने में नगर निगम, रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
अंडर ब्रिज के नीचे से अचानक निकलने लगा धुंआ
जबलपुर शहर में तीन रेलवे स्टेशन है. इनमें एक मुख्य स्टेशन है और दूसरा स्टेशन मदन महल स्टेशन के नाम से जाना जाता है. इसी स्टेशन के ठीक नीचे से एक अंडर ब्रिज है. जिससे लोग इस तरफ से उसे तरफ जाते हैं. मदन महल स्टेशन के अंडर ब्रिज में दोपहर 2:00 बजे अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया. जैसे ही धुआं निकला तो कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने बताया कि अंडर ब्रिज के भीतर खड़ी एक कर में आग लग गई है.
ड्राइवर पहले ही निकल गया था कार से बाहर
धुआं बहुत ज्यादा था, इसलिए सबसे पहले आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. लगभग आधा घंटा तक लगातार पानी डालने के बाद कर की आग बुझाई जा सकी. हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के अधिकारी राजीव खरब ने बताया कि "कार में आग लगने के पहले ही ड्राइवर उससे निकल चुका था, इसलिए इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार जल गई है. हालांकि रेलवे को इस आग दुर्घटना की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है.

- रोड पर बैठी गायों पर चढ़ाई बस, भड़के ग्रामीणों ने किया पथराव, आग लगने से खाक
- गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला सागर, छप्पर फाड़कर आसमान तक पहुंची आग की लपटें
चर्चाओं में रहता है अंडर ब्रिज
अंडर ब्रिज का रेलवे स्टेशन से सीधा संबंध नहीं है, ऊपर मोटा कंक्रीट है. इसलिए इस आग का स्टेशन या ट्रैक पर कोई असर नहीं पड़ा है. जबलपुर का यह अंडर ब्रिज अक्सर चर्चाओं में रहता है, क्योंकि यह जमीन से कुछ नीचे है. इस वजह से थोड़ी सी ही बारिश में इसमें गाड़ियां फंस जाती है. यह पहला मौका है कि इसमें फंसी गाड़ी में आग भी लग गई.

