जिनपर ज्यादा विश्वास था उन्होंने विश्वासघात किया, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले जयभान सिंह पवैया
मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा, राम मंदिर चंदा चोरी में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 9, 2026 at 3:52 PM IST
जबलपुर: राम जन्मभूमि आंदोलन का एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया का कहना है कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, लेकिन राम मंदिर को लेकर सभी को प्रवक्ता नहीं बनना चाहिए. राम मंदिर लाखों हिंदुओं की आस्था का सवाल है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर जो बयान बाजी चल रही है वह ठीक नहीं है. बता दें कि जयभान सिंह पुवैया राम जन्मभूमि आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा होने के साथ ही वह बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया जबलपुर आए हुए हैं. वह जबलपुर में छठवीं वित्त आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं. वित्त आयोग जबलपुर में बैठकर सभी विभागों से हिसाब ले रहा है.
जिनपर ज्यादा विश्वास रहा उन्होंने विश्वास घात किया
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में जयभान सिंह पवैया का कहना है कि यह बात सही है कि जिन लोगों पर ज्यादा विश्वास किया उन्होंने विश्वास घात किया है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
जयभान सिंह पवैया का कहना है कि "हमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा करना चाहिए. जब उन्होंने कहा है कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा तो योगी आदित्यनाथ अब तक जिस तरह से काम करते रहे हैं उससे लगता है कि वह इस मामले में भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करवाएंगे. इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है."

ये भी पढ़ें:
- राम मंदिर के बाद महाकाल मंदिर की दान संपत्ति पर किसकी नजर! महापौर ने कलेक्टर को लिखा लेटर
- ग्वालियर चंबल में पवैया नया पॉवर सेंटर!, राज्य वित्त आयोग का संभाला पदभार, कही ये बात
जयभान सिंह पवैया का कहना है कि राम मंदिर का सपना 500 साल पहले देखा गया था. 500 साल में राम मंदिर की वजह से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है इसलिए इस मामले में हल्की बयान बाजी नहीं होनी चाहिए यह पूरे देश की आस्था का विषय है.

