ETV Bharat / state

जबलपुर में चढ़ने लगा होली का रंग, माता गुजरी कॉलेज में जमकर उड़ा रंग गुलाल, डीजे-ढोल पर थिरकीं स्टूडेंट्स

कॉलेज बंद होने के पहले माता गुजरी कॉलेज में आयोजित हुआ होली उत्सव 2026, स्टूडेंट्स ने जमकर उड़ाई गुलाल.

JABALPUR HOLI CELEBRATION 2026 MATAGUJRI
माता गुजरी कॉलेज में धूमधाम से मना होली महापर्व (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 4:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : विश्वजीत सिंह राजपूत

जबलपुर : होली को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन जबलपुर में होली के रंग चढ़ने लगे हैं. शहर के माता गुजरी वुमंस कॉलेज में छात्राओं ने कॉलेज बंद होने से पहले जमकर होली खेली. शनिवार को यहां पर होली उत्सव की धूम रही. हजारों की संख्या में कॉलेज की छात्राओं ने रंग खेला और एक दूसरे को जमकर रंग लगाया. इस दौरान डीजे और ढोल पर छात्राएं जमकर थिरकीं और पूरा कैंपस रंगों में रंगा नजर आया.

holi 2026 mata gujri womens college jabalpur
माता गुजरी कॉलेज में धूमधाम से मना होली महापर्व (Etv Bharat)

माता गुजरी कॉलेज में धूमधाम से मना होली महापर्व

जबलपुर के माता गुजरी गर्ल्स कॉलेज में शहर की जारों छात्राएं पढ़ती हैं. सामान्य तौर पर कॉलेजों में छात्र आपस में ही होली खेल लेते हैं और कॉलेज की ओर से आयोजन नहीं होते पर माता गुजरी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ संगीता झा ने कहा, '' होली महापर्व पर छात्राओं के लिए ये आयोजन कॉलेज की ओर से आयोजित करवाया जाता है. पिछले 4 सालों से इस त्यौहार को बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिससे छात्राएं हिंदू त्यौहार को करीब से जानें, समझें. होली से रिश्ते मजबूत होते हैं. हम इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा है और केवल कॉलेज की छात्राएं ही इसमें शामिल होती हैं.''

जबलपुर में चढ़ने लगा होली का रंग (Etv Bharat)

कॉलेज में केवल हर्बल रंग से होली

प्रिंसिपल संगीता झा ने कहा, '' हमने होली में केवल हर्बल कलर का इस्तेमाल किया है और सूखी होली खेली है. छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब एन्जॉय किया है.'' बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा ठाकुर ने बताया, '' कॉलेज की होली बहुत शानदार होती है. हम हर साल इसमें हिस्सा लेते हैं. इस साल होली में डीजे है ढोल है और फूड स्टॉल लगाए गए हैं. यह होली हमारे लिए यादगार इसलिए भी हो जाती है क्योंकि इसमें हम अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हैं.''

Jabalpur Holi Celebration 2026 mata gujri college
डीजे-ढोल पर थिरकीं स्टूडेंट्स (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-