ETV Bharat / state

3 महीने पहले घर से गायब 2 लड़कियां, एक गुजरात से भागकर लौटी घर, लगाया शरीरिक शोषण का आरोप

जबलपुर से 3 महीने पहले घर से भागीं थी 2 लड़कियां, एक बचकर गुजरात से लौटी घर, बताया लड़कों ने किया शोषण.

JABALPUR 2 TRIBAL GIRLS RAN AWAY
3 महीने पहले घर से गायब 2 लड़कियां (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 28, 2026 at 4:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जबलपुर: शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर बेलखेड़ा ब्लॉक में एक गांव की दो आदिवासी लड़कियों को गांव के दो दबंग लड़के अपने साथ लेकर गुजरात चले गए थे. जहां इन दोनों ही लड़कियों के साथ लगातार शोषण हुआ. ऐसा आरोप गुजरात से लौटी दोनों लड़कियों और उनके पिता ने लगाया है. इनमें से एक लड़की जब लौट कर आई तो उसने बताया कि लड़के ना तो उनसे शादी कर रहे हैं और ना ही उन्हें छोड़ रहे हैं. उसने बताया कि दूसरी लड़की नाबालिग है. आदिवासी परिवार ने इस मामले की शिकायत 3 महीने पहले ही थाने में कर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.

फरवरी में दो लड़कों के साथ भा गईं थी दो लड़कियां

बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़कियां अपने परिवार के साथ रहती हैं. इन लड़कियों को फरवरी के महीने में गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र पटेल और प्रशांत पटेल अपने साथ लेकर भगाकर ले गए थे. इनमें से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है. जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के ऑफिस में पहुंचे लड़कियों के पिता का कहना है कि "मेरी दोनों बेटियों को फरवरी के महीने में गांव के ही रहने वाले लड़के भागा कर ले गए.

एडिशनल एसपी का बयान (ETV Bharat)

पिता बोले- नहीं हुई कोई कार्रवाई

मैंने उस वक्त बेलखेड़ा थाने में इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने मेरी एक नहीं सुनी. न तो इन लड़कों के खिलाफ और ना ही उनके परिवार वालों से कोई पूछताछ की. जबकि मेरी एक बेटी नाबालिग थी. हमें बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि मेरी बेटियां कहां हैं. मैंने जब पता लगाया तो पता लगा कि यह दोनों ही लड़के किसी नेता के करीबी रिश्तेदार हैं. इसलिए इन दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

बड़ी बहन बोली-चोरी छिपे गुजरात से वापस आई

3 माह बाद मेरी एक बेटी वापस आई, तब उसने बताया कि जो लड़के उनको भगा कर ले गए थे. वह ना तो उनसे शादी कर रहे हैं और ना ही उन्हें छोड़ रहे थे. उनके साथ कई बार उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए." पीड़ित लड़की का कहना है कि "मैं चोरी छिपे गुजरात के सूरत से भाग कर वापस आई हूं. अभी मेरी छोटी बहन उन्हीं लोगों के कब्जे में है. लड़की का कहना है कि दोनों ही आरोपी लड़के हम लोगों को डरवाते थे कि वह हमारे माता-पिता की हत्या करवा देंगे, इसलिए डर की वजह से हम उनके चंगुल से नहीं निकल पा रहे थे."

एडिशनल एसपी बोले-होगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि "इस मामले में उन्हें अभी जानकारी मिली है और उन्होंने बेलखेड़ा थाने से इस मामले की जानकारी बुलवाई है. यदि किसी जांच अधिकारी ने जानबूझकर इस पीड़ित परिवार की मदद नहीं की है, तो उस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.