ETV Bharat / state

बिहार में अब वज्रपात से नहीं मरेंगे लोग, केंद्र स्थापित करेगा ISRO

बिहार में अब वज्रपात से मौत नहीं होगी. स्पेस एप्लीकेशन के निदेशक ने कहा कि ISRO बिहार में केंद्र स्थापित करने का प्लान बना रहा.

ISRO Center To Be Built In Bihar
बिहार में स्पेस एप्लीकेशन इसरो के निदेशक निलेश एम देसाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 17, 2026 at 8:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: स्पेस एप्लीकेशन इसरो के निदेशक निलेश एम देसाई मंगलवार को बिहार विधानमंडल पहुंचे. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनका स्वागत किया. इस दौरान निलेश एम देसाई ने कहा कि लगातार इसरो बिहार सरकार के मौसम विभाग केंद्र को मदद करता रहा है. मौसम संबंधी सूचना देते रहता है.

बिहार में इसरो सेंटर बनेगा: उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग को हम मदद करने के लिए बिहार में भी केंद्र स्थापित करना चाहते हैं. इसको लेकर हमने मुख्यमंत्री जी के साथ-साथ सभापति अवधेश नारायण सिंह जी से भी मुलाकात की है.

"बिहार में लाइटनिंग से ज्यादा लोगों की मौत की होती है. इसकी सूचना हम लोग एक-दो घंटे पहले नहीं दे पाते हैं. हमारी कोशिश रहेगी कि इसरो बिहार मौसम विभाग को इसको लेकर मदद करे. ठनका गिरने से दो-तीन घंटे पहले ही उसकी सूचना बिहार मौसम विभाग को मिल जाए. सूचना लोगों के बीच प्रसारित कर दे कि आम लोग घर से नहीं निकले." - नीलेश एम देसाई, डायरेक्टर, स्पेस एप्लीकेशन, इसरो

नीलेश एम देसाई, डायरेक्टर, स्पेस एप्लीकेशन, इसरो (ETV Bharat)

बाढ़ और सुखाड़ में मिलेगी मदद: उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग को हम बाढ़ और सुखाड़ जैसे स्थिति में भी मदद करने का मन बनाए हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भी इसरो मदद करेगा. खास कर जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है, उसको चिह्नित करेगा. उन्होंने कहा कि यह काम गुजरात में किए हैं. बिहार में भी इस काम को करेंगे. इसको लेकर विभागीय मंत्री और अधिकारी से भी मिलेंगे.

"बिहार मौसम विभाग को कई क्षेत्र में मदद देने को सोच रहे हैं. बिहार में दो केंद्र स्थापित करने कि योजना है. इसको लेकर मुख्यमंत्री से लेकर बड़े अधिकारी से भी बात करेंगे. इसरो मौसम विभाग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग को भी मदद करेगा, जिससे मानव जीवन की क्षति को कम किया जाए." - नीलेश एम देसाई, डायरेक्टर, स्पेस एप्लीकेशन, इसरो

ये भी पढ़ें: बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में नौकरी की बहार, विधानसभा में 21270 करोड़ से अधिक का बजट पास