ETV Bharat / state

इजराइल-ईरान तनाव का असर, दुबई में मौजूद हिमाचल का युवक, परिवार ने सरकार से की अपील

इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुबई में काम कर रहे हिमाचल के हर्षित अरोड़ा का परिवार चिंतित है.

दुबई में हिमाचल का युवक
दुबई में हिमाचल का युवक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 9:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरमौर: इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर खाड़ी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. दुबई में मौजूद हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू निवासी 28 वर्षीय हर्षित अरोड़ा को लेकर उनका परिवार चिंतित है.

पिता नरेश कुमार राधे के अनुसार, हर्षित ने फोन पर बताया कि क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. उनके रहने वाले इलाके के आसपास धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और दो मिसाइलें गिरने की सूचना मिली है. एहतियातन उड़ान सेवाएं बंद होने से फिलहाल यात्रा संभव नहीं हो पा रही है. करीब पांच महीने पहले गुड़गांव से दुबई गए हर्षित निजी क्षेत्र में रियल एस्टेट से जुड़े हैं. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत लौटने की इच्छा जताई है.

हर्षित के पिता नरेश कुमार राधे ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि दुबई सहित खाड़ी देशों में कार्यरत हिमाचल के युवाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए. आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से समन्वय कर विशेष उड़ान सेवाएं शुरू की जानी चाहिए, ताकि हिमाचल के युवाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके.

गौरतलब है कि खाड़ी देशों में हिमाचल प्रदेश के काफी युवा निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय तनाव की स्थिति में उनके परिजनों में चिंता स्वाभाविक है. परिवार का कहना है कि अनिश्चित हालात के बीच बेटे की सुरक्षित वापसी ही उनकी सबसे बड़ी चिंता है.

ये भी पढ़ें: शिमला मेयर का कार्यकाल बढ़ाने वाले मामले में अब 5 मार्च को सुनवाई, याचिकाकर्ता की ओर से बहस पूरी