ETV Bharat / state

शिवरात्रि महोत्सवव की 5वीं सांस्कृतिक संध्या में जमकर झूमे लोग, इशांत भारद्वाज और विक्की राजटा ने बांधा समां

मंडी शिवरात्रि की पांचवी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायकों के नाम रही. लोगों ने सांस्कृतिक संध्या का खूब आनंद लिया.

मंडी शिवरात्रि में प्रस्तुति देते इशांत भारद्वाज
मंडी शिवरात्रि में प्रस्तुति देते इशांत भारद्वाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 21, 2026 at 11:20 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडी: देवभूमि हिमाचल की सांस्कृतिक राजधानी कही जाने वाली छोटी काशी मंडी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह संगीत और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई. पांचवी संध्या का लोगों ने खूब मजा लिया और जमकर डांस किया.

इशांत भारद्वाज और विक्की राजटा के गानों पर झूमे दर्शक

पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का मंच हिमाचल के लोकप्रिय गायक इशांत भारद्वाज और विक्की राजटा के नाम रही. दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोकगीतों और आधुनिक संगीत के खूबसूरत संगम ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक अपनी जगह पर ठहर नहीं पाए और नाचने पर मजबूर हो गए. इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को और रंगीन बना दिया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया.

सांस्कृतिक संध्या में जमकर झूमे लोग (ETV Bharat)

देर शाम तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक संध्या के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को उत्साह से भर दिया. दर्शकों ने देर रात 10 बजे तक कार्यक्रमों का आनंद लिया और कलाकारों का तालियों से स्वागत किया. माहौल पूरी तरह संगीत और लोकसंस्कृति के रंग में डूबा नजर आया. इस दौरान दर्शक पहाड़ी गानों पर झूमते हुए नजर आए. पहाड़ी गायक इशांत भारद्वाज ने पहाड़ी गानों का खूब आनंद लिया. उन्होंने भेड़ा तेरियां, मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के मंच पर शुक्रवार शाम चली कुड़मेट ओ कुड़मा रे डेरे, निकी जिन्नी गोजरी रोई रोई और तेरा मेरा लगन, नाटियों से पंडाल में बैठे दर्शक खूब थिरके. इसके बाद विक्की राजटा ने समां बांधा.

कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, लाल सिंह कौशल, शशि शर्मा, कृषि उपज मंडी समिति मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, एचपीएमसी निदेशक मंडल सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, डॉ. चंद्रशेखर तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: 96 घंटे में सुलझी स्नेचिंग की गुत्थी, बाहरी राज्य में छिपा था आरोपी, नशे की लत ने बनाया लुटेरा