दूसरे राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टर अब झारखंड में देंगे सेवा- मंत्री इरफान अंसारी
जमशेदपुर में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूसरे प्रदेशों से चिकित्सकों को आमंत्रित किया जा रहा है.

Published : September 2, 2026 at 12:47 PM IST
जमशेदपुर: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पतालों में इलाज की समस्या को लेकर विभाग पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी चिकित्सकों को अच्छी सैलरी देने के बाद भी नहीं आ रहे थे. अगर कोई डॉक्टर आ भी जाता था तो कुछ समस्या की वजह से भाग जा रहे थे. इसलिए सरकार ने बैंगलुरु, तमिलनाडु और केरलम से विशेषज्ञ डॉक्टरों को लाने का फैसला लिया है. ताकि राज्य के प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर किया जा सके.
मंत्री ने कहा कि इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम उन प्रदेशों में जाकर डॉक्टरों से बात करेगी और लगभग 2 हजार चिकित्सकों को झारखंड में सेवा देने के लिए आमंत्रित करेंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित राज्यों में जाकर डॉक्टरों से संपर्क कर रही है. अब सवाल है कि आखिर झारखंड के चिकित्सकों की क्या समस्या है कि सरकारी अस्पतालों में सेवा देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. साथ ही सरकार द्वारा राज्य की जगह दूसरे प्रदेशों से विशेषज्ञ डॉक्टरों को नौकरी के लिए क्यों बुलाई जा रही है.
पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे पर पहुंचे थे मंत्री
पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे पर पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जमशेदपुर में राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी. बिस्टुपुर स्थित सर्किट हॉउस मे मंत्री ने बताया की जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल की समस्या को दूर करने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं. अस्पताल में मरीज के अलावा अब अन्य लोगों का प्रवेश नहीं होगा. उन्होंने कहा की निजी अस्पताल में कई खामियां होती है, घटनाए घटती है, लेकिन सुर्खियों में सिर्फ सरकारी अस्पताल ही रहता है.
उन्होंने बताया की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए केवल अस्पतालों के भवन और अत्याधुनिक मशीनें ही नहीं, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, मेडिकल शिक्षा का विस्तार, आधुनिक जांच सुविधाएं, डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर एक साथ काम किया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है. जिसमें 400 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं.
एमबीबीएस यूजी और पीजी सीट बढ़ाने की कही बात
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विस्तार योजना पूरी होने के बाद एमजीएम अस्पताल में पीजी की सीटों की संख्या बढ़ाकर 150 और एमबीबीएस की सीटें 250 तक करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि रिम्स रांची के साथ-साथ राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी सीटें बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है. मेडिकल शिक्षा के विस्तार से आने वाले वर्षों में राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
मंत्री ने बताया की डिजिटल हेल्थ सिस्टम में एआई के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है. राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है. झारखंड में डिजिटल हेल्थ सिस्टम विकसित करने की योजना है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: अगर बाबूलाल मरांडी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो भाजपा छोड़ देंः डॉ इरफान अंसारी
सदर अस्पतालों को हाईटेक करने की तैयारी, एक क्लिक पर मिलेगी डॉक्टर, दवा और सुविधाओं की जानकारी

