Iran-Israel War : फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित, जयपुर से खाड़ी देशों की Flights रद्द
मिडिल ईस्ट में युद्ध का बड़ा असर. बुधवार को जयपुर से चार फ्लाइट्स को रद्द किया गया. जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी...

Published : March 4, 2026 at 3:52 PM IST
जयपुर: ईरान-इजरायल तनाव के चलते फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है. बुधवार को जयपुर से खाड़ी देशों की चार फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और अबू धाबी की फ्लाइट्स आज भी कैंसिल कर दी गई है. जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति जानने के बाद ही यात्रा के लिए निकलें. फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक ईरान-इजरायल तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रभावित हो रहा है. जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है. अंतरराष्ट्रीय एयर स्पेस क्लोजर के चलते फ्लाइट्स संचालन समय में देरी, कैंसिलेशन और रूट परिवर्तन जैसी स्थिति बनी है. यात्रियों को एक्स्ट्रा समय और वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है. यात्रियों से अपील की गई है कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट की स्थिति की जांच कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं. बिना स्पष्ट जानकारी के जयपुर एयरपोर्ट आने से बचें.
पढ़ें : ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: जयपुर एयरपोर्ट से दुबई, शारजाह और अबूधाबी की फ्लाइट्स कैंसिल
ईरान-इजरायल तनाव के चलते फ्लाइट संचालन प्रभावित : जयपुर से खाड़ी देशों की बुधवार को भी 4 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं. एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी की फ्लाइट EY-329 रद्द रही. यह फ्लाइट जयपुर से रात 3:15 बजे अबू धाबी जाती है. एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे शारजाह के लिए जाने वाली फ्लाइट G9-436 रद्द रही. जयपुर से सुबह 8:20 बजे दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की फ्लाइट IX-195 भी रद्द रही. वहीं, जयपुर से सुबह 9:40 बजे जाने वाली स्पाइसजेट की दुबई की फ्लाइट SG 57 भी रद्द रही.
ईरान-इजरायल युद्ध के बाद जयपुर से दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है. एयरलाइंस स्टाफ को भी हेल्प डेस्क पर तैनात किया गया है. सबसे ज्यादा असर दुबई और शारजाह रूट पर संचालित स्लाइड्स पर देखने को मिल रहा है. स्थिति सामान्य होने तक फ्लाइट्स के संचालन में बदलाव और कैंसिलेशन की संभावना बनी हुई है.

