ETV Bharat / state

IPL सट्टा रैकेट पर धमतरी पुलिस का बड़ा वार, लाइव मैच में दांव लगाते युवक गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. मोबाइल के जरिए लगा रहा था दांव

IPL Online Betting Action
IPL सट्टा पर एक्शन, लाइव मैच में दांव लगाते युवक गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 7, 2026 at 6:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: जिले में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. सिटी कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नगदी और स्कूटी समेत कुल 1 लाख 31 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

फोन एप के जरिए खिला रहा था सट्टा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास एक युवक मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक युवक संदिग्ध हालत में मिला. पकड़े गए आरोपी की पहचान संस्कार ग्वाल (25 साल), निवासी रामसागरपारा धमतरी के रूप में हुई है.

मोबाइल में मिली वेबसाइट Reddyanna

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रियलमी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें Reddyanna.com वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था. पूछताछ में आरोपी ने अपने स्टेट बैंक खाते के माध्यम से सट्टे की रकम का लेन-देन करना स्वीकार किया.

स्कूटी भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक Realme मोबाइल, एक जूपिटर स्कूटी और नगद 1600 रुपये जब्त किए हैं. जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 लाख 31 हजार 600 रुपये आंकी गई है. आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

धमतरी एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले भी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े कई मामलों में मुख्य आरोपियों समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ या सट्टा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, 55 लाख का सामान जब्त
आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
IPL बेटिंग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, चार आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट