ETV Bharat / state

निवेश करना जोखिम है, पर लंबी अवधि और विश्वनीय कंपनियों में निवेश बेहतर है:एनएसई सीईओ

सांसद रमेश अवस्थी का बयान-कानपुर को विकसित कानपुर बनाना है. जब कानपुर का विकास होगा तो प्रदेश का विकास होगा.

निवेश करना जोखिम
निवेश करना जोखिम (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 9:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: भाजपा सांसद की ओर से आयोजित कारोबार की उड़ान कार्यक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान ने उद्यमियों से बात करते हुए कहा कि आने वाले सालों में कानपुर की औद्योगिक इकाईयों को एनएसई में लिस्टेड कराएंगे जिससे उद्यमियों को लाभ मिलेगा.

निवेश करना जोखिम: आशीष चौहान ने कहा कि निवेश करना जोखिम है. पर लंबी अवधि और विश्वनीय कंपनियों में अगर आप निवेश करते हैं तो जोखिम कम हो जाता है और लाभ मिलता है. निवेश बहुत बड़ी राशि का न करके, छोटा निवेश करें. कोशिश करें कि आप हर माह छोटी राशि का निवेश करते रहें. एक समय ऐसा आएगा. जब आपको यही राशि बड़ी राशि के रूप में मिलेगी.

निफ्टी 26 हजार के पार: नवंबर 1995 के दौर में निफ्टी एक हजार के सूचकांक पर था. जबकि मौजूदा समय में वह 26 हजार पर पहुंच चुका है. जिस व्यक्ति ने उस समय महज एक हजार रुपये का निवेश किया होगा. उसकी राशि 30 गुना अधिक यानी 30 हजार के पार पहुंच गई होगी. इसलिए लंबी अवधि का निवेश करने की सोच रखें.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान भाजपा सांसद की ओर से आयोजित कारोबार की उड़ान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में सूबे के 500 से अधिक एमएसएमई इकाई संचालक (उद्यमी) शामिल हुए . इस मौके पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा, आईपीओ में निवेश करने वाले उद्यमियों को योगी सरकार से 10 लाख रुपये तक की मदद दिलाई जाएगी. कार्यक्रम में भाजपा सांसद रमेश अवस्थी, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह समेत कई उद्यमी मौजूद रहे.

वहीं भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि "पीएम मोदी ने साल 2047 तक जो विकसित भारत का संकल्प लिया है. उसी दिशा में काम करते हुए हमें कानपुर को विकसित कानपुर बनाना है. इस औद्योगिक नगरी का पुराना औद्योगिक स्वरुप वापस लाना है. जब कानपुर तरक्की करेगा तो निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास होगा.

यह भी पढ़ें : अडानी ग्रुप 2026 में रक्षा निर्माण में करेगा 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश

यह भी पढ़ें : भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील: कैसे उद्योगों, किसानों और आम आदमी को मिलेगा फायदा? यहां जानें सबकुछ