ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 19 जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव, सैकड़ों की संख्या में पहुंचेंगे शिल्पकार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 19 जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव शुरू हो रहा है जिसमें शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

International Saraswati Festival to begin in Pehowa Kurukshetra from January 19
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में 19 जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 4, 2026 at 7:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरकार पिछले कुछ सालों से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव मना रही है. 2026 में एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज़ कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर होने जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तरह अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को भी विश्व स्तर पर एक अलग पहचान देने के लिए हरियाणा सरकार, सरस्वती बोर्ड और कुरुक्षेत्र प्रशासन मिलकर काम कर रहा है.

19 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा : जिला उपयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 19 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक आयोजित होने जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित मंत्री और कई बड़े वीआईपी शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे.

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा : कुरुक्षेत्र जिला उपयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पिछली बार की तरह इस बार भी काफी बड़े स्तर पर आयोजन होने जा रहा है. यहां पर सैकड़ों की संख्या में शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए दूसरे राज्यों से पहुंचेंगे. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर ही अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव भी मनाया जाएगा जहां पर देश-विदेश से लोग आएंगे. सभी विभागों की बैठक लेकर उनको विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं. सरकार के निर्देश के अनुसार स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी सम्मान की स्टॉल भी यहां पर लगाई जाएगी. उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल और कॉलेज के बच्चे भाग लेंगे और अपना हुनर दिखाएंगे.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App