झारखंड में पहली बार होगा मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 2 से 3 सितंबर 2026 तक रांची में होगा आयोजन
रांची में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा. यह सम्मेलन 2-3 सितंबर को रांची में होगा.


Published : March 2, 2026 at 8:35 PM IST
|Updated : March 2, 2026 at 8:52 PM IST
रिपोर्टः भुवन किशोर झा
रांचीः झारखंड में पहली बार मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी संबंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय आगामी 2 से 3 सितंबर को आयोजित करने जा रहा है.
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि आगामी 2 से 3 सितंबर 2026 तक रांची में मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी संबंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड के साथ साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड द्वारा सम्मिलित रूप से इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु वेबसाइट www.icvrvr.org और ब्राउचर लॉन्च करते हुए सम्मेलन से संबंधित जानकारी दी.
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आईआईएम, रांची, एनयूएसआरएल, रांची एवं संत जेवियर्स कॉलेज नॉलेज पार्टनर के रूप में जुड़कर सम्मिलित रूप से कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर दुनिया के विभिन्न देशों एवं देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी, शिक्षाविद, निर्वाचन संबंधी मास्टर ट्रेनर के द्वारा रखे गए विचार को एकत्रित करते हुए एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करना है.
गौरतलब है कि कि 21 से 23 जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत मंडपम में आयोजित IICDEM अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन 2026 में झारखंड राज्य के द्वारा मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी विषय पर व्याख्यान दिया गया था, जिसकी अन्य देशों से आए चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गई थी.
ये भी पढ़ेंः
झारखंड में जल्द होगा SIR शुरू, दूसरे राज्य से आए लोगों को दिखाने होंगे ये दस्तावेज

