ETV Bharat / state

बिलासपुर से पकड़े गए 7 सुपारी किलर्स, देशी तमंचा और 5 लाख 33 हजार कैश बरामद

पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन लोगों ने बीजेपी पार्षद पर सुपारी लेकर हमला किया.

INTER STATE GANG BUSTED IN BILASPUR
बिलासपुर से पकड़े गए 7 सुपारी किलर्स (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 24, 2026 at 1:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: संस्कारधानी में सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वाले 7 बदमाश पकड़े गए हैं. पकड़े गए बदमाश अंतरराज्यी गैंग से जुड़े हुए हैं. पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वो कई खतरनाक वारदातों में शामिल रहे हैं. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से लग्जरी गाड़ी और 5 लाख 33 हजार की नकदी बरामद की है.

7 सुपारी किलर्स गिरफ्तार

पकड़े गए गिरोह के लोगों के पास से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किया गया है. बदमाशों के पास से 6 मोबाइल फोन और तीन लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं. पकड़े गए मोबाइल फोनों की जांच की जा रही है. फोन से किससे किससे बात की गई, किसके किसके फोन आए ये पता लगाया जा रहा है.

5 लाख 33 हजार कैश बरामद (ETV Bharat)

बीजेपी पार्षद की रची थी हत्या की साजिश

दरअसल, कुछ दिन पहले अंतर्राज्यीय गैंग ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक कारोबारी की हत्या की साजिश रची थी. 18 दिसंबर 2025 को सब्जी और जमीन के कारोबार से जुड़े भाजपा पार्षद बंधु मौर्य पर सुपारी लेकर हमला करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बदमाशों की योजना असफल रही. पूछताछ में 19 दिसंबर 2025 को होटल कारोबारी “निटी समोसा वाला” से हथियारबंद लूट के असफल प्रयास का भी खुलासा हुआ. इसके अलावा सदर बाजार क्षेत्र में त्योहार के दौरान एक ज्वेलर्स की दुकान की तिजोरी लूटने की योजना का भी पर्दाफाश हुआ.

INTER STATE GANG BUSTED IN BILASPUR
बिलासपुर से पकड़े गए 7 सुपारी किलर्स (ETV Bharat)

एक-एक कर जुड़ती गई कड़ियां

इन सभी वारदातों की कड़ियां पुलिस जोड़ ही रही थी, कि पुलिस को खबर मिली की 17 फरवरी को मां महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ मारपीट कर सोने के आभूषणों से भरे बैग और नगदी लूट ली गई. घटना के बाद पुलिस ने टेक्निकल और लोकल इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर पुलिस के माध्यम से जिले के थाना अहरौरा क्षेत्र में घेराबंदी कर 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद लूट का सभी सामान बरामद किया गया. जिसके बाद बिलासपुर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को साझा की.

पकड़े गए आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, करीम खान, विजय लाम्बा, मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा, इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास और राजू सोनकर शामिल हैं. इन सभी पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

धमतरी में गंगरेल डूब प्रभावित किसान फिर धरने पर बैठे, हाई कोर्ट के फैसले की अवहेलना का लगाया आरोप
अंबिकापुर में फैला पीलिया, चप्पल से बंधी मिली पानी की पाइप लाइन, हेल्थ डिपार्टमेंट ने लगाया कैंप
किसान की हत्या का खुला राज, छोटी सी बात बनी हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार