ETV Bharat / state

बलरामपुर में अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग, 4 राज्यों के अधिकारी जुटे, आपसी तालमेल के लिए बनी रणनीति

बलरामपुर जिले के सरहदी राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड के अधिकारी जुटे और आपसी तालमेल के लिए रणनीति बनाई गई.

Balrampur Police Meeting
बलरामपुर पुलिस मीटिंग (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 2, 2026 at 1:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर: वाड्रफनगर में पुलिस विभाग की अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग हुई. इसमें सरहदी राज्य यूपी, एमपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए.

कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

वाड्रफनगर रेस्ट हाउस में एसडीएम और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग में चारों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय सहयोग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

Balrampur Police Meeting
बलरामपुर में अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग (ETV Bharat Chhattisgarh)

⦁ सरहदी क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय

⦁ अवैध रेत उत्खनन, परिवहन

⦁ मवेशी तस्करी

⦁ मादक पदार्थ गांजा, शराब और अन्य नशीली दवाइयों का परिवहन

⦁ वारंटियों की पतासाजी/गिरफ्तारी

⦁ चेक पोस्ट पर नियमित चेकिंग, नाकाबंदी

⦁ साइबर अपराध

तस्करी और अपराध रोकने सहित आपसी सहयोग पर बनी सहमति

बॉर्डर क्षेत्र के आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और विभिन्न राज्यों में जांच के दौरान होने वाली समस्याओं के साथ ही साइबर अपराध में नए-नए तरीकों से होने वाले अपराध को लेकर चर्चा हुई. किसी भी अपराध के होने पर त्वरित कार्यवाही के लिए एक दूसरे के सहयोग के लिए सहमति दी गई.

आपसी तालमेल के साथ होगा सूचनाओं का आदान प्रदान

छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश और झारखंड राज्यों के सीमावर्ती इलाके में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों की आपसी तालमेल के लिए एक वाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी सूचनाएं आदान-प्रदान किया जा सकेगा.

सक्ती पूर्णिमा चौहान हत्याकांड: प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पति पत्नी ने 4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या
मल्टी सुपर स्पशेलियटी हॉस्पिटल पर गर्माई राजनीति, पीपीपी मोड पर देने का विरोध, कांग्रेस बीजेपी आमने सामने
सूरजपुर में युवक की हत्या कर करंट लगने से मौत दिखाने का आरोप, पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार